फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, 9 लोगों की जिंदगी लीलने वाले हादसे का असली सच

Sun, 02 Oct 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
​भिवानी में सड़क हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं के खून से एक बार फिर सड़क लाल हो गई। 9 जिंदगियों को लीलने वाले हादसे का असली सच सामने आ गया है। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
​भिवानी में सड़क हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा, हिसार-राजगढ़ रोड़ पर सिवानी से करीब 18 किलोमीटर दूर देर रात करीब डेढ बजे हुआ। सामने से आ रहे एक कैंटर से से एक लोडिंग पिकअप टकरा कर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राले की उनसे टक्कर हो गई जिससे 5 लोगों की मौके पर ही तथा 4 लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
​भिवानी में सड़क हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सिवानी क्षेत्र में रूट डाइवर्जन का काम चल रहा है। लुधियाना जिला के गांव हम्बेवाला निवासी 21 श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के ददरेवा स्थित धाम में माथा टेक कर वापस पंजाब के लिए जा रहे थे। गांव सैनीवास के समीप जैसे ही पिकअप गाड़ी पहुंची तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

4 of 7
​भिवानी में सड़क हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पिकअप गाड़ी पलट गई। इतने में पीछे से आ रहे एक डंफर की इस पिकअप से टक्कर हो गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला व 8 पुरूष शामिल है। सुनसान क्षेत्र में हुई इस टक्कर के कारण जोरदार धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया।
विज्ञापन

5 of 7
​भिवानी में सड़क हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतकों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी ले गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों व मददगारों का जमावड़ा लग गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर व डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

6 of 7
​भिवानी में सड़क हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
ये हैं मृतक: प्रीत कौर, गुगु, सागर, तारा, राजू, रविंद्र, रोशन, सालू और नंदी। ये हैं घायल: अनमोल, मनीषा, दलजीत कौर, परमजीत कौर, सुरेंद्र, जसविंद्र कौर, बलविंद्र कुमार, नीलम, दलजीत, बिंदु और गुरुनानक। सिवानी मंडी के एसएचओ जयसिंह यादव का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
​भिवानी में सड़क हादसे में लुधियाना के 9 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के शवों को भिवानी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से एक देसराज ने बताया कि जब वे गुगामाड़ी के पंजाब की ओर से लौट रहे थे तो सो रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। गौरतलब है कि 2012 में हुए ऐसे ही एक अन्य हादसे में 29 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें