फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के बागी सपा के प्रत्याशी, शहजाद भट्टी पर एटीएस का शिकंजा; स्कॉलरशिप के जरिये जेन-जी के बीच योगी

Sat, 03 Oct 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 11
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

2 of 11
सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के बागी डॉ. संजयन त्रिपाठी को सपा ने बनाया उम्मीदवार

एमएलसी चुनाव से पहले यूपी की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। डॉ. संजयन त्रिपाठी भाजपा से बागी होकर सपा में शामिल हो गए हैं। सपा ने बिना देरी उन्हें गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से अपना एमएलसी प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इसके लिए उसे अपना उम्मीदवार बदलने जैसा बड़ा और कठोर फैसला लेना पड़ा। सपा ने शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। यहां पढ़ें सब कुछ विस्तार से...
विज्ञापन

3 of 11
शहजाद भट्टी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर एटीएस की कार्रवाई

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने इसके नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ लखनऊ समेत 10 जिलों में दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर 150 से अधिक संदिग्धों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
सीएम योगी ने 4.60 लाख छात्रों को बांटी 1.48 करोड़ की छात्रवृत्ति। - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने 4.60 लाख छात्र-छात्राओं को वितरित की छात्रवृत्ति

यूपी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार युवाओं से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कभी नियुक्ति पत्र वितरण तो कभी किसी अन्य कार्यक्रम के जरिये। इसी कड़ी में शनिवार को वह छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति कार्यक्रम के जरिये 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों से जुड़े। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं का मोटिवेट करने के उद्देश्य से मंत्री ओम प्रकाश राजभर की चुटकी ली। कहा कि समय पर छात्रवृत्ति मिलती तो ओपी राजभर भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ते। नेता नहीं बनते। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
जयंत चौधरी, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

रालोद के गढ़ में अखिलेश की जाट ब्रिगेड

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज के बीच संवाद बढ़ा रही है। लखनऊ के किसान सम्मेलन में अखिलेश यादव ने जाट युवाओं से बातचीत की। साथ ही बुढ़ाना, सिवालखास, शामली समेत कई सीटों को लेकर मंथन भी किया। उन्होंने जेन-जी के दायरे में आने वाले समाज के युवाओं से अलग-अलग बात करके माहौल को भांपने का प्रयास किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
अजय राय और आराधना मिश्रा मोना। - फोटो : अमर उजाला

अजय राय का भावुक बयान...

यूपी में 2027 के चुनावी संग्राम से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश की कमान जाने के बाद अजय राय का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की तैयारी है। एक्स पर की गई पोस्ट के अंत में लिखा, “हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे! हर-हर महादेव!” यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
काले झंडे दिखाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

बुलडोजर का खौफ: दुकानों पर लगाए 17 हजार काले झंडे

मेरठ में व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और कारोबार के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में काले झंडे लगाए गए। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, कंकरखेड़ा और गढ़ रोड समेत कई बाजारों में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए गए। संगठन के अनुसार, तीन दिनों में करीब 17 हजार काले झंडे लगाए जा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
तबादले। - फोटो : amar ujala

15 आईएएस अफसर इधर से उधर

उत्तर प्रदेश में शासन ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जौनपुर और मऊ के सीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
तबादला - फोटो : अमर उजाला

23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है। तबादलों के तहत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
जानकारी लेती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

सीतापुर में चौका नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सरैया मसूदपुर से चंदेला जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के पास हुआ। तीनों एक ही परिवार के थे। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांसद राकेश राठौर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने सांसद राकेश राठौर को ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष बनाया

यूपी अध्यक्ष बदलने के बाद अब कांग्रेस ने एक और बदलाव किया है। सीतापुर से सांसद राकेश राठौर को पार्टी के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इसकी जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें