रायबरेली शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर हाईवे किनारे बना एक गड्ढा भारी बारिश में परेशानी का सबब बन गया। रविवार दोपहर एक युवक बाइक समेत गड्ढे में गिर गया।
यह गड्ढा इतना गहरा है कि इसमें पूरी बाइक ही समा गई। बाद में कुछ लोगों ने साहस कर बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला।
लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी न प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई की और न ही जिला प्रशासन ने ध्यान दिया।