फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo Exibition: हर चित्र कह रहा एक कहानी... छायाचित्रों में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, देखें तस्वीरें

Sat, 28 Sep 2024 04:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित 18वीं भारतीय छायाचित्र कला प्रदर्शनी में चयनित छायाचित्रों के छायाकारों को लाल बारादरी भवन में पुरस्कृत किया गया और उनके पुरस्कृत छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी अकादमी में लगाई गई है।

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रृद्धा शुक्ला ने बताया कि गुजरात से कालू वी भरवार्ड, पश्चिम बंगाल से रूमेला डे और झारखंड के मुकेश श्रीवास्तव को उत्कृष्ट पोर्टफोलियो पुरस्कार दिया गया है। इसके तहत इन्हें 20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह लखनऊ के हर्षित सिंह और आंध्र प्रदेश से टी श्रीनिवास रेड्डी को 10 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया गया।



विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
मुख्य अतिथि एमएलसी लाल जी प्रसाद निर्मल ने पुरस्कृत छायाकारों को शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ फोटोग्राफर सुबीर राय ने कहा कि हर फोटोग्राफर के अंतर्मन में एक पेंटर होता है, लेकिन चित्र चित्रांकन के तुलिका के स्थान पर अपने कैमरे और अपने कौशल का उपयोग करते हुए एक उत्कृष्ट छायाचित्र का सृजन करता है। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मोबाइल के इस युग में हर व्यक्ति छायाकार है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
दर्शकों ने भी छायाचित्रों की सराहना की।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
छायाचित्रों ने कैमरे के माध्यम से अपने कौशल को सामने रखा।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
छायाचित्र भारत की विविधता भरी संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
छायाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
आमजनों के लिए प्रदर्शनी तीन अक्तूबर तक चलती रहेगी।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
दर्शकों ने भी तस्वीरों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन में पहुंचे दर्शक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें