फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: इन चार योगासनों से दूर होगी पाचन की समस्या, पेट से संबंधित कई बीमारियों से भी मिलेगी राहत

Thu, 25 Nov 2021 12:04 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाचन को ठीक करने के उपाय - फोटो : pixabay
आहार में गड़बड़ी और तली भुनी चीजों के अधिक सेवन के कारण अपच की समस्या होना सामान्य है। हालांकि अगर आपको लगातार इस तरह की दिक्कत बनी रहती है तो इस बारे में अलर्ट हो जाने की आवश्यकता है। पाचन तंत्र के ठीक तरीके से काम न करने की स्थिति में पेट से संबंधित तमाम तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। भोजन का पाचन आपके मुंह से शुरू होकर पेट और फिर आंतों तक जाता है। भोजन के ब्रेक डाउन के बाद शरीर द्वारा पोषक तत्वों का अवशोषण होता है। पाचन प्रक्रिया के अपशिष्ट उत्पाद शौच के माध्यम से बाहर आ जाते हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ शरीर के लिए भोजन का उचित पाचन आवश्यक है। आपके खाने की आदतें और गतिविधियां सीधे पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। आप अपनी जीवनशैली या खाने की आदतों में बदलाव करके अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं। पाचन में सुधार करने के लिए कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योग अभ्यासों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पश्चिमोत्तासन के लाभ - फोटो : iStock
पश्चिमोत्तासन योग है काफी लाभदायक
पश्चिमोत्तासन या आगे की ओर झुकाव वाला योगाभ्यास, गैस और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। यह पेट की चर्बी को भी कम करता है और पेट के अंगों की शक्ति बढ़ाता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या हो उन्हें नियमित रूप से पश्चिमोत्तासन अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
बालासन योग है फायदेमंद - फोटो : iStock
चाइल्ड पोज का करें अभ्यास
बालासन या चाइल्ड पोज, आपको तनाव मुक्त करने के साथ दिमाग को शांत करने में मदद करता है। इस योग का नियमित अभ्यास जांघ, कूल्हों और लसीका तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज या पाचन की समस्या रहती हो उनके लिए चाइल्ड पोज का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। 

4 of 5
पेट को ठीक रखने के लिए योग - फोटो : Pixabay
पवनमुक्तासन का करिए अभ्यास
कब्ज, पेट साफ न होने या पाचन की खराबी जैसी पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए पवनमुक्तासन का नियमित अभ्यास करना लाभदायक माना जाता है। यह आपके पाचन में सुधार करने के साथ पेट के गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। पेट की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए भी इस योगासन का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुजंगासन योग के लाभ - फोटो : Istock
कोबरा पोज़
कोबरा पोज़ या भुजंगासन का अभ्यास करना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। पेट की मांसपेशियों को फैलाने और शरीर की मुद्रा में सुधार करने में यह योग मदद करता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या लगातार बनी रहती है, ऐसे लोगों को लिए भुजंगासन का अभ्यास करना काफी फायदेमंद माना जाता है। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें