जेवर एयरपोर्ट के निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में नौ एयरपोर्ट सक्रिय
प्रदेश सरकार के अनुसार, प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट पहले से ही क्रियाशील हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कुशीनगर में एक इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारम्भ किया है। अयोध्या में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। यूपी में नौ एयरपोर्ट सक्रिय हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश के एयरपोर्ट केवल 25 स्थलों से जुड़े हुए थे, जिनकी संख्या आज 80 स्थलों से अधिक हो चुकी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया।