UNICEF Stay Safe Online Tips: 7 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन सेफर इंटरनेट डे मनाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इंटरनेट के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने और सुरक्षित ऑनलाइन सेवा के लिए जागरूक करना है। इंटरनेट का उपयोग आजकल लगभग हर उम्र और वर्ग के लोग करते हैं। बच्चे और युवा पढ़ाई व करियर के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं। यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर हो रहे इंटरनेट के उपयोग में शामिल यूजर का एक तिहाई बच्चे हैं। दुनियाभर में करोड़ों बच्चे मनोरंजन, शिक्षा और करियर के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं। हालांकि इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग और सही तरीके से इस्तेमाल न करना उनके मानसिक और शारीरिक विकास में बाधक है। यूनिसेफ ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए स्टे सेफ ऑनलाइन अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत इंटरनेट उपयोग करने वाले यूजर को बताया जाता है कि कुछ संशय होने पर सच्चे दोस्त से सलाह लें, किसी बड़े से बात करें या फिर चाइल्ड लाइन पर कॉल करें। यूनिसेफ इंडिया और अमर उजाला फाउंडेशन की भागीदारी के तहत इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे कर सकते हैं...
यूनिसेफ का स्टे सेफ आॅनलाइन कैंपेन
- फोटो : amar ujala
यूनिसेफ से जानें इंटरनेट पर सुरक्षित कैसे रह सकते हैं?
यूनिसेफ के मुताबिक इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के लिए यूजर्स को इसे सुरक्षित स्थान बनाना होगा। इस प्रक्रिया के कुछ स्टेप हैं।
सकारात्मकता और प्रचार
इंटरनेट का उपयोग करते समय सकारात्मक संदेश दें। यदि सोशल मीडिया पर किसी से बातचीत कर रहे हैं तो साथी को स्माइली या हाई फाइव भेजकर समर्थन करें।
ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में प्रचार करें। अपने दोस्तों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताएं और वीडियो साझा करें।
गोपनीयता
- फोटो : Pixabay
गोपनीयता
इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं तो अपनी सेटिंग्स और पासवर्ड की जांच करें। ये बात का पता करें कि,
- क्या आपने किसी मित्र से अपना पासवर्ड साझा किया है?
- आपका पासवर्ड 12345 या इसी तरह के आसान कोड तो नहीं?
- सोशल मीडिया अकाउंट पर आप जो पोस्ट करते हैं, वह कौन देख सकता है?
- पिछली बार अपनी प्राइवेसी सेटिंग की समीक्षा कब की थी?
अफवाहों से बचें
- फोटो : Agency (File Photo)
अफवाहों से बचें
इंटरनेट का उपयोग करते समय न तो अफवाह फैलाएं और न ही अफवाहों पर यकीन करें। हानिकारक या शर्मनाक कहानियां व तस्वीरें साझा न करें। किसी तरह का आपत्तिजनक मजाक दूसरे के लिए हानिकारक हो सकता है।
अनजान से दोस्ती पर विचार
- फोटो : istock
अनजान से दोस्ती पर विचार करें
किसी सोशल साइट पर अगर अनजान शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, तो उसे एक्सेप्ट करने से पहले उनकी प्रोफाइल जांचे। जानने का प्रयास करें कि वह कौन है। कई बार लोग वैसा होने का दिखावा करते हैं, जो वह नहीं है। इसलिए उनके सच पर विश्वास करना मुश्किल होता है। तुरंत विश्वास न करके पहले उनकी सच्चाई जानें।
जानकारी साझा न करें
- फोटो : istock
जानकारी न दें
फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से पहले ये देखें कि क्या आप दोनों के सामान्य फ्रेंड हैं? क्या आप एक ही शहर के हैं? अगर आप किसी अनजान को अपनी फ्रेंड लिस्ट में जोड़ने को लेकर दबाव में हैं तो सबसे पहले अपनी गोपनीयता सेटिंग्स की जांच कर लें। ताकि जिन लोगों को आप नहीं जानते, वह आपकी ऐसी कोई जानकारी न देख पाए, जो आप उन्हें नहीं दिखाना चाहते हैं। दोस्ती के बाद भी हर जानकारी इंटरनेट के जरिए साझा नहीं करनी चाहिए। वेबसाइट पर पाॅप होने वाले नोटिफिकेशन पर भी अपनी जानकारियां साझा न करें।
निजता का रखें ध्यान
- फोटो : istock
निजता का अधिकार
हर किसी को निजता का अधिकार प्राप्त है। आपके पास यह अधिकार है तो ध्यान रखें कि दूसरे के पास भी है। इसलिए किसी अन्य के सोशल मीडिया अकाउंट को लॉग इन करने का प्रयास न करें और न ही बिना अनुमति उनके फोन का उपयोग करें।
रिपोर्ट और ब्लाॅक करें
- फोटो : Social media
रिपोर्ट करें
अगर आप सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखते हैं जो आपको परेशान या आहत करता है तो आप इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। सामुदायिक मानकों के खिलाफ होने वाली किसी विशिष्ट पोस्ट या फोटो की रिपोर्ट कर सकते हैं। अधिकतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपको ब्लॉक करने का विकल्प भी देता है। जिस सामग्री, व्यक्ति या संदेश को आप नहीं देखना चाहते उसे ब्लॉक कर सकते हैं।
3 वर्ष पहले