फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uddhav Thackeray Net Worth: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास नहीं है एक भी कार, जानिए शिव सेना प्रमुख की नेट वर्थ

Mon, 04 Jul 2022 01:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उद्धव ठाकरे की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई
Uddhav Thackeray Net Worth: महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ा बदलाव आया है। कई दिनों से चल रही राजनीतिक उथल पुथल के बाद आखिरकार महाराष्ट्र की सत्ता में मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथ से निकल कर एकनाथ शिंदे को मिल गई है। शिवसेना नेताओं ने अपनी ही पार्टी में बगावत कर दी थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे उद्धव ठाकरे की कुर्सी खतरे में आ गई। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे समेत 37 से ज्यादा पार्टी विधायकों की बगावत के बाद राज्य में शिवसेना की सरकार गिर गई। उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन देने का एलान कर दिया। भले ही उद्धव अब मुख्यमंत्री नहीं है। लेकिन ठाकरे परिवार सालों से महाराष्ट्र की राजनीति में दमदार भूमिका निभाता आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उद्धव ठाकरे भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में से रहे हैं। वह शिवसेना का अध्यक्ष हैं और राज्य के फायर ब्रिगेड नेता बालासाहेब ठाकरे के बेटे हैं। उनके राजनीतिक करियर के बारे में तो लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ठाकरे एक मुख्यमंत्री से अलग कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं? उद्धव ठाकरे का निजी आवास, कार कलेक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं उद्धव ठाकरे की नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
उद्धव ठाकरे की लाइफस्टाइल - फोटो : ANI
 उद्धव ठाकरे का आलीशान घर मोतीश्री

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मुंबई में ही आलीशान बंगला है। मुंबई के बांद्रा में स्थित उनके बंगले का नाम मातोश्री है। इसके अलावा ठाकरे कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उद्धव ठाकरे की लाइफस्टाइल - फोटो : ANI
उद्धव ठाकरे का कार कलेक्शन

वैसे तो ठाकरे की गिनती अमीर मुख्यमंत्रियों में होती है लेकिन उनके पास खुद की एक भी कार नहीं है। मुख्यमंत्री होने के नाते मिली कार से उद्धव ठाकरे सफर करते हैं।  

4 of 5
उद्धव ठाकरे की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला
उद्धव ठाकरे की आय

ठाकरे को बतौर मुख्यमंत्री तय राशि का भुगतान और भत्ते मिलते हैं। व्यवसाय और निजी निवेश से भी सीएम ठाकरे की कमाई हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम ठाकरे सालाना 22 करोड़ की कमाई करते हैं और महीने में लगभग दो करोड़ कमा लेते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री कई संस्थाओं और दान आदि में कमाई का मोटा हिस्सा खर्च भी करते हैं। निर्वाचन आयोग के चुनाव हलफनामे के मुताबिक उद्धव ठाकरे पर कर्ज समेत 15.50 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उद्धव ठाकरे की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला
उद्धव ठाकरे की नेट वर्थ

बात करें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की नेटवर्थ की तो, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह लगभग 20 मिलियन डॉलर के मालिक हैं, यानी 145 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति सीएम ठाकरे के पास है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया बतौर राजनेता, बिजनेसमैन, एंडोर्समेंट और अन्य स्रोत हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें