फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सामने कभी न करें ये चार बातें, अच्छे रिश्ते में भी पड़ सकती है दरार

Tue, 24 Aug 2021 09:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पति से पत्नी को नहीं पूछनी चाहिए ये बातें - फोटो : istock
जब एक लड़की और एक लड़का शादी के बंधन में बंधते हैं, तो वे अपने आने वाले भविष्य को लेकर कई सपने सजाते हैं। शादी को लेकर हर कोई खुश होता है और वे अपने इस समय को खुलकर एंजॉय करते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। दरअसल, शादी के बाद कई छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन तो होती रहती है और दुनिया में शायद ही कोई कपल ऐसा हो, जिसके बीच छोटी-मोटी नोंक झोंक न होती हो। लेकिन इस रिश्ते में जितना गुस्सा होता है, उतना ही एक-दूसरे के लिए प्यार भी होता है। बावजूद इसके कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका खासतौर पर पत्नियों को ध्यान देना होता है कि वे इन बातों को कभी गलती से भी अपने पति के आगे न करें, क्योंकि ऐसा करने से इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ता है। तो चलिए जानते है इन बातो के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
पति से पत्नी को नहीं पूछनी चाहिए ये बातें - फोटो : istock
सास-ससुर की बुराई
  • अगर पत्नी चाहती है कि उसके घर में लड़ाई-झगड़े न हो, उसका पति के साथ रिश्ता बेहतर ढंग से चलते रहे आदि। तो ऐसे में पत्नी को अपने पति के सामने कभी भी सास-ससुर की बुराई नहीं करनी चाहिए। अगर आपके दिल में कोई बात है, तो आपको उसे दूर करना चाहिए न कि उनकी बुराई अपने पति से करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति को बुरा लग सकता है कि आप उनके माता-पिता की बुराई कर रहे हैं, और इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पति से पत्नी को नहीं पूछनी चाहिए ये बातें - फोटो : istock
पति के भाई-बहन के बारे में
  • कोई आदमी नहीं चाहता कि कोई उनके भाई-बहन की बुराई करे, उनके बारे में कुछ गलत कहे, उनके बारे में गलत सोचे और उनको नीचा दिखाने की कोशिश करे आदि। इसलिए किसी भी पत्नी को अपने पति से कभी उनके भाई बहने के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका अपने पति संग रिश्ता खराब हो सकता है।

4 of 5
पति से पत्नी को नहीं पूछनी चाहिए ये बातें - फोटो : istock
अपने मायके की बढ़ाई
  • कई पत्नियों की आदत होती है कि वे हर बात में अपने मायके की बढ़ाई करती हैं। जैसे- हमारे मायके के लोग काफी अच्छे हैं, उनके पास काफी पैसे हैं जैसी कई बातें आदि। ऐसा करके आप जाने-अनजाने अपने ससुराल को नीचा दिखा रहे हैं और इससे आपके पति, आपके सास-ससुर को बुरा लग सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति से पत्नी को नहीं पूछनी चाहिए ये बातें - फोटो : istock
पति की पड़ोसियों से तुलना
  • आपका पति कम कमाता है, आपका पति आपकी इच्छाएं पूरी नहीं कर पा रहा है, आपके पड़ोसी के पास कार है लेकिन आपके पास नहीं है आदि। ऐसी बातों को लेकर अपने पति की तुलना अपने पड़ोसियों से करना बेहद गलत है। इससे आपके पति को बुरा लग सकता है और उन्हें बेहद दुख हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें