एक बच्चे के आसपास उसके कई रिश्ते होते हैं, माता-पिता का रिश्ता, दादा-दादी, नाना-नानी चाचा-चाची, भाई-बहन और भी नाजाने कितने रिश्ते। लेकिन बात जब बच्चे को प्यार करने की आती है, तो उसे उसके माता-पिता से ज्यादा प्यार भला कौन कर सकता है? उनकी जिंदगी अपने बच्चे के आसपास बसती है और वे अपने बच्चों से सिर्फ प्यार और अच्छे व्यवहार की आशा रखते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे उनका सम्मान करें, उनके द्वारा दिए गए अच्छे संस्कारों का पालन करें आदि। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला है, वैसे-वैसे आजकल के बच्चों में काफी फर्क देखे जा रहे हैं। दरअसल, आजकल के बच्चे जाने-अनजाने अपने माता-पिता को कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जिन्हें आपको कभी भूलकर भी उन्हें नहीं बोलनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता आपके माता-पिता से अच्छा रहे, तो कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें आपको उन्हें नहीं बोलना चाहिए। तो चलिए जानते है इनके बारे में।