फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Net Worth: कंगना रणौत एक फिल्म के लिए करती हैं कितना चार्ज? जानिए नेटवर्थ और शौक

Wed, 23 Mar 2022 10:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत की लाइफस्टाइल - फोटो : Insatagram@kanganaranaut
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली कंगना रनौत ने अपने टैलेंट से बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो एक्टिंग और कमाई के मामले में सबसे आगे हैं। कंगना अपने लुक्स और फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। कंगना वेस्टर्न कपड़ों में जितनी ग्लैमरस दिखती हैं, भारतीय परिधानों खासकर साड़ी में उतनी ही पारंपरिक और खुबसूरत नजर आती हैं। उन्हें अक्सर साड़ी में देखा जाता है। घुंघराले बालों वाली कंगना रनौत का विवादों से भी गहरा नाता है। कभी अपने रिलेशनशिप तो कभी अपने विवादित बयानों से कंगना सुर्खियों में रहती हैं। 23 मार्च 1987 को कंगना रनौत का जन्म हुआ था। आज कंगना अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। लंबे स्ट्रगल के बाद कंगना आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं। वह एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। चलिए जानते हैं कंगना रनौत की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रनौत की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपये है। एक मुख्य तौर पर अभिनय से मोटी कमाई करती हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, मॉडलिंग आदि से भी कमाई करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत की लाइफस्टाइल - फोटो : Agency
कंगना रनौत की कमाई

बात करें कंगना की कमाई की तो वह साल में करीब 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। वहीं महीने की उनकी इनकम लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की होती है। कंगना एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्री हैं। हाल ही रिलीज हुई थलाइवी के लिए कंगना रनौत ने 24 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसके अलावा एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए कंगना 3-3.5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

4 of 5
कंगना रणौत की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रनौत का आलीशान घर

जब कंगना 17 साल की उम्र में मुंबई आईं तो उन्हें सड़कों पर रहना पड़ा लेकिन आज कंगना के पास मुंबई में शानदार घर है। कंगना का मुंबई में आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 15.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मुंबई के पाली हिल्स में कंगना ने तीन मंजिला बिल्डिंग भी खरीदी है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। इस बिल्डिंग में कंगना ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बना रखा है।
कंगना ने मनाली में भी 30 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है, जहां उन्होंने अपना एक मैंशन बनवाया है। इस मेंशन में कंगना ने ऑर्गेनिक फार्म, अस्तबल और कॉटेज भी तैयार करवाया है। उनके मनाली स्थित बंगले में 8 बेडरुम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
कंगना रनौत का कार कलेक्शन

एक्ट्रेस कंगना रणौत असल जिंदगी में भी किसी क्वीन की तरह की रहती हैं। उनके पास शानदार और महंगी कारों का कलेक्शन है। कंगना ने बीएमडब्ल्यू सीरीज की अपनी पहली कार खरीदी थी। उसके बाद उन्होंने दुनिया की कुछ सबसे महंगी कारें खरीदी, जिसमें मर्सिडीज बेंज जीएलई क्लास एसयूवी है। उनकी कार की कीमत लगभग 1.25 करोड़ तक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें