फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: धनतेरस की पूजा के लिए तैयार करें मोतीचूर के लड्डू, जानें इसे बनाने का तरीका

Fri, 10 Nov 2023 08:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनतेरस के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है, जिन्हें लड्डू बेहद प्रिय हैं। ऐसे में धनतेरस के अवसर पर मोतीचूर के लड्डू घर पर जरूर बनाएं।
विज्ञापन
1 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
Dhanteras 2023: दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। हिंदू धर्म में इस त्योहार की काफी मान्यता है। बच्चों से लेकर बड़े तक दिवाली का इंतजार बेसब्री से करते हैं। दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिन चलता है। इसके पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुदर्शी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है।

दीपोत्सव के पहले त्योहार यानी धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान, भगवान गणेश, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा होती है। ये दिन खरीदारी के लिए बेहद उचित माना जाता है। ऐसे में लोग इसदिन जमकर शॉपिंग करते हैं।

धनतेरस के दिन भगवान को खास भोग भी लगाने की प्रथा है। ऐसे में आप घर पर भोग लगाने के लिए मोतीचूर के लड्डू बना सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए आपको मोतीचूर के लड्डू बनाने का आसान तरीका बताते हैं, ताकि आप इसे बनाकर इसका भोग लगा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
मोतीचूर के लड्डू बनाने का सामान
 
  • 2 कप बेसन
  • 1 टी स्पून हरी इलायची
  • ½ टी स्पून फूड कलर
  • 1 चुटकी बेकिंग सोडा
  • 3 कप चीनी
  • 4 कप पानी
  • 1 लीटर दूध
  • 6 कप घी
विज्ञापन

3 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
लड्डू बनाने का तरीका

अगर आप घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाने को सोच रही हैं तो सबसे पहले चाशनी तैयार करें। चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें चीनी मिला दें। इसे लगातार चलाते रहें, ताकि चीनी घुल जाए। जब चीनी सही से घुल जाए तो इसमें हल्का सा दूध मिलाएं।

4 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
दूध डालने के बाद चाशनी में झाग बनने लगेंगे, जिसे लगातार हटाते रहें। इसके बाद जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो इसमें स्वाद के लिए इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें।
विज्ञापन

5 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
इसके बाद एक बड़े कटोरे में बेसन और दूध लेकर अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा जरूर डालें। जब ये बैटर तैयार हो जाए को एक कड़ाही में तेल गर्म करें और बूंदी छान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2023 - फोटो : Istock
बूंदी जब सही से छन जाए तो इसे एक टिश्यू पेपर में निकाल लें। अब चाशनी में बूंदी डालकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे चाशनी से निकाल कर छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें। इसे आप पिस्ता और चांदी की वर्क से सजा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें