Diwali 2023 Recipe: भारतीय त्योहारों की एक खास बात होती है, यहां बनने वाले पकवान। त्योहार की तैयारियां घर की रसोई से आ रही खुशबू से पता चल जाती है। पर्व के मौके पर तरह तरह के पकवान व व्यंजन तैयार किए जाते हैं। दिवाली के मौके पर भी तरह तरह के पकवान और मिठाइयां लोग घर पर ही बनाते हैं। दीपावली पांच दिन का पर्व होता है। ऐसे में हर दिन सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के भोजन में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने को मिलता है। इस त्योहार के मौके पर अगर आप भी घर पर कुछ लजीज नाश्ता बनाने की सोच रहे हैं तो यहां आपको एक बेहतर विकल्प की विधि बताई जा रही है।त्योहार के इस लजीज पकवान को बनाना आसान है और कम समय में तैयार किया जा सकता है। इस दिवाली नाश्ते में बनाए आसान रेसिपी से जलेबी और दही के साथ परोसें।
विज्ञापन
2 of 5
दिवाली में बनाएं जलेबी
- फोटो : istock
जलेबी बनाने के लिए सामग्री
एक लीटर क्रीम वाला दूध, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, चीनी, 2 बड़े चम्मच मैदा, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, मक्के का आटा, 250 ग्राम पनीर, तेल, इलायची पाउडर, केसर और पिस्ता।
विज्ञापन
3 of 5
जलेबी बनाने की विधि
- फोटो : istock
जलेबी बनाने की विधि
स्टेप 1- जलेबी बनाने के लिए एक पैन में दूध गर्म करें। उसमें नींबू का रस मिलाकर लगातार चलाते रहें।
स्टेप 2- जब दूध फट जाए तो मलमल के कपड़े को कटोरे में फैलाकर दूध को छानकर पानी और पनीर अलग कर लें।
स्टेप 3- अगर पनीर से नींबू की गंध आ रही हो, तो उसे पानी में अच्छी तरह से धोकर अलग कर लें।
स्टेप 4- जिस कपड़े में पनीर छाना था, उसे आधे घंटे के लिए रख दें ताकि पानी पूरी तरह से निचुड़ जाए।
4 of 5
जलेबी बनाने की रेसिपी
- फोटो : Istock
स्टेप 5- तब तक एक भगोने में पानी और इलायची पाउडर डालकर चाशनी तैयार कर लें। इसमें केसर भी मिला लें।
स्टेप 6- एक कटोरे में दो चम्मच मैदा, मक्के का आटा, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
स्टेप 7- अब मलमल के कपड़े में बंधा पनीर निकालकर मैदे वाले मिश्रण में अच्छे से मिला लें। इसे अच्छी तरह के फेंट लें।