कैसे दूर करें वैक्सीन के कारण होने वाले साइड-इफेक्ट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए क्या करें?
डॉक्टरों के मुताबिक वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स एक से दो दिन में स्वत: ठीक हो जाते हैं। कुछ लोगों को वैक्सीन लगने वाली जगह पर दर्द और उस बांह में असुविधा का अनुभव हो सकता है। वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए ये सामान्य उपाय किए जा सकते हैं।
- जहां पर वैक्सीन लगा हो वहां आइस पैक या ठंडी सेकाई कर सकते हैं।
- वैक्सीनेशन के बाद तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- खूब मात्रा में पानी, फलों के जूस और पौष्टिक आहार लें।
- कुछ दिनों तक शराब और धूम्रपान से बचें।
- हल्के लक्षण महसूस होने पर पैरासिटमॉल ले सकते हैं।
-----------------------------
नोट: यह लेख डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय (कैंसर रोग विशेषज्ञ, दिल्ली) से अमर उजाला की एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ अजीत को कोरोना रोगियों के इलाज का भी अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।