देश में कोरोना के मामले अब काफी हद तक कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 60 हजार 471 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 2,726 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच जानकारों का मानना है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है और इससे निपटने के लिए कई राज्यों ने पहले ही अपनी कमर भी कस ली है। वैसे कहा तो यह भी जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चे अधिक प्रभावित होंगे। दूसरी लहर में भी पहली लहर की अपेक्षा काफी संख्या में बच्चे संक्रमित हुए। ऐसे में सरकार ने बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है और साथ ही आयुष मंत्रालय ने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। आइए जानते हैं कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आयुष मंत्रालय ने कौन से उपाय बताए हैं...