लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें
- फोटो : Pixabay
सवाल- कोविड के बाद म्यूकॉरमाइकोसिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब- जो लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं डॉक्टर उन्हें बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनने की सलाह देते हैं। इसके अलावा शरीर और घर की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। यदि आपको बताए गए लक्षण महसूस हो भी रहे हैं तो बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी एंटी-फंगल दवाओं का इस्तेमाल न करें। कोविड से ठीक होने के बाद शरीर को हाइड्रेटेड रखें, बार-बार पानी पीते रहें।
---------------------------------
स्रोत और संदर्भ:
Screening, Diagnosis & Management of Mucormycosis
अस्वीकरण नोट: यह लेख भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी. एम. आर) द्वारा बताए गए सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अमर उजाला बताए गए इलाज के तरीकों को लेकर कोई दावा नहीं करता है।