फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: चेहरे पर चाहिए निखार या रहना हो फिट, तो जरूर करें चुकंदर का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

Sat, 06 Nov 2021 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

हम खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम से लेकर अपने खानपान का विशेष ध्यान देते हैं। कई लोग तो इस बात का खास ध्यान देते हैं कि उन्हें कौन सी चीजों का सेवन करना है और कौन सी चीजों का नहीं। बावजूद इसके कई लोगों को कई तरह की दिक्कतों में राहत नहीं मिलती है। फिर चाहे वो वजन घटाने की बात हो या फिर चेहरे पर निखार लाने की बात। चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग नाजाने कितना कुछ करते हैं, लेकिन कई बार ये चीजें काम नहीं आती हैं और ऐसे में हमारे हाथ सिर्फ निराशा लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी चीज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आपको कई लाभ मिल सकते हैं और वो चीज है चुकंदर। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, चुकंदर के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर्स पेट को साफ रखने में हमारी मदद करते हैं। ये शर्करा का प्राकृतिक स्त्रोत भी है। इसके अलावा शरीर में खून को साफ करने से लेकर ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने में भी चुकंदर काफी मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन- बी व सी समेत कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को कई लाभ देते हुए हमें बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वहीं, चुकंदर में आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और सेडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस वजह से ये हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद करता है। यही नहीं, जिन लोगों को हाई बल्ड प्रेशर की शिकायत होती है, उनके लिए तो चुकंदर का सेवन किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं माना जाता है। चुकंदर को सलाद के रूप में या फिर आप इसे जूस के रूप में भी ले सकते हैं। साथ ही चुकंदर को गाजर में मिलाकर पीने से शरीर को प्राकृतिक शुगर मिलने में भी मदद मिलती है, जिससे हमारा ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हम अपनी त्वचा को सुंदर बनाने और इसके निखार को बनाए रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके हमें कोई फर्क नजर नहीं आता है। ऐसे में चुकंदर के सेवन से ये हमारी त्वचा के निखार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा चुंकदर खाने से सिर के बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे हमारे बाल भी मजबूत होते हैं। ऐसे में चुकंदर का लेप बनाकर इसे त्वचा पर लगाने से हमारे डेड सेल साफ होते हैं। इसलिए चुकंदर हमारी त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हम जब ज्यादा काम कर लेते हैं या फिर ज्यादा पैदल चल लेते हैं तो हमें थकान होना स्वाभाविक हैं। लेकिन अगर आप अपनी इस थकान को दूर करना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद चुकंदर कर सकता है। इसलिए अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं तो आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। चुकंदर का सेवन आप जूस या फिर सलाद के रूप में कर सकते हैं, ताकि इसके फायदे लिए जा सके। इसलिए डॉक्टरों द्वारा भी इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें