फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों का अधिक सेवन करने से झड़ सकते हैं बाल, हो जाएं सावधान

Mon, 31 May 2021 06:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चिंता करने लगते हैं - फोटो : getty images

Medically Reviewed by Deepika Garg

श्रीमती दीपिका गर्ग

डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर

डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन

अनुभव- 28 वर्ष

पुरुष हो या महिला, बालों के झड़ते ही परेशान होने लगते हैं। लोग बालों के झड़ने पर उसके कारण की तह तक नहीं जाते हैं बल्कि खुद से ही तरह-तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करने लगते हैं और चिंता करने लगते हैं। चिंता करने से बालों के झड़ने की मात्रा और भी बढ़ जाती है। बालों का झड़ना रोकने के लिए बहुत आवश्यक है कि यह पता लगाया जाए कि इसके पीछे मूल कारण क्या है? यदि हम अपना आहार सही नहीं रखते हैं तो हमारे बालों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करने से बाल झड़ने लगते हैं। 
 

विज्ञापन

2 of 5
हेयर फॉलिकल कमजोर होने लगते हैं और बाल टूटने लगते हैं - फोटो : foodnetwork.com

जंक फूड
यदि आप जंक फूड के शौकीन हैं और आपके बाल झड़ने लगे हैं तो यह अकारण नहीं है बल्कि यह ज्यादा जंक फूड खाने से ही हो रहा है। जंक फूड में सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड, जो तरह के फैट्स पाए जाते हैं। जो कि बालों के लिए हानिकारक साबित होते हैं। ज्यादा ऑयली फूड खाने से सिर की त्वचा भी तैलीय होने लगती है और सिर के पोर्स बंद होने लगते हैं जिससे कि हेयर फॉलिकल कमजोर होने लगते हैं और बाल टूटने लगते हैं। 
 

विज्ञापन

3 of 5
ऐसा होने पर बाल बहुत कमजोर हो जाते हैं - फोटो : Pixabay

अल्कोहल
जो लोग अल्कोहल का अधिक सेवन करते हैं, उनके बाल बहुत जल्दी झड़ जाते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से प्रोटीन सिन्थेसिस की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ऐसा होने पर बाल बहुत कमजोर हो जाते हैं और एक- एक करके ये टूटने लगते हैं। बालों की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है और वे चमकदार भी नहीं रह पाते हैं। 
 

4 of 5
इंसुलिन लेवल के बढ़ जाने पर बाल झड़ने लगते हैं - फोटो : Pixabay

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड
जिन खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, उनका सेवन जो लोग अधिक करते हैं, उनके बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं। शुगर, रिफाइंड फ्लोर, ब्रेड ऐसी चीजें हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। इनके सेवन से हमारे शरीर के हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है। ऐसे में इंसुलिन लेवल के बढ़ जाने पर बाल झड़ने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी इसका सेवन ठीक नहीं है - फोटो : iStock

शक्कर
शक्कर का अधिक सेवन करने से वैसे तो बहुत सारे नुकसान हैं। हमारे शरीर को कई सारी बड़ी बीमारियां हो सकती हैं लेकिन बालों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी इसका सेवन ठीक नहीं है। जो लोग ज्यादा शक्कर लेते हैं, वे समय से पहले ही गंजे होने लगते हैं। यह लक्षण पुरुष और महिला दोनों में नजर आते हैं इसलिए शुगर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें ताकि आपके बाल स्वस्थ रह सकें। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें