फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 टीका: इन तरीकों से वैक्सीन के साइड-इफेक्ट को कर सकते हैं कम, विशेषज्ञ से जानें

Mon, 31 May 2021 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा सकता है। पहली लहर से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए और इस वायरस की वजह से काफी संख्या में लोगों की जान अब भी जा रही है। हालांकि, इन सबके बीच देश में लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है, क्योंकि इस वायरस को हराने का ये ही एकमात्र उपाय है। वहीं, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स देखे जा रहे हैं जिनमें बुखार आना, सिर दर्द होना, थकान, इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द होना आदि शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इन साइड इफेक्टस को कम करने के लिए हम क्या टिप्स अपना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अच्छे से आराम करें
  • शरीर के इम्यून सिस्टम को कोरोना वायरस से बचाने के लिए एंटीबॉडी बनानी पड़ती है। ऐसे में सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको करना ये है कि आपको थोड़ा आराम करना है। वहीं, वैक्सीन लगाने के बाद आपको समय पर सोना है और पूरी नींद लेनी है, ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। आपको इस दौरान कोई टेंशन भी नहीं लेनी है।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
आईस पैक कर सकता है मदद
  • कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन हमारे उल्टे हाथ पर लगाया जाता है। ऐसे में इस जगह पर कई बार दर्द रह जाता है या फिर रेडनेज की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आप इंजेक्शन वाली जगह पर आईस पैक से सिकाई कर सकते हैं। ऐसे में आपको दर्द और इस जगह आने वाली सूजन पर भी आराम मिलेगा।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixels
शरीर को हाइड्रेटेड रखें
  • जब हम कोरोना वैक्सीन लगवाते हैं, तो इसके बाद कई लोगों में बुखार और कमजोरी होने जैसे साइड इफेक्ट्स नजर आते हैं और ये दो-तीन दिन रहते हैं। ऐसे में आपको अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए अत्यधिक मात्रा में पानी पीने चाहिए। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और हमें जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैक्सीन लगाने के बाद आपको कम से कम दो-तीन दिन तक खुद को ज्यादा हाइड्रेटेड रखना है। इसके लिए आप ताजा जूस, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगी।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हेल्दी आहार लें
  • आपको कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके आहार में प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें होनी चाहिए। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
जरूरत लगे तो दवा जरूर लें
  • जब हम कोरोना का टीका लगवाते हैं, तो आमतौर पर देखा जाता है कि कई साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं। ऐसे में हमें अगर ज्यादा परेशानी हो रही है या हमारी तकलीफ कम नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में हमें डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। कई लोग अपने आप से दवा का सेवन करने लगते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें