कोरोना वायरस महामारी का असर लगभग पूरी दुनिया में देखा जा चुका है। हर जगह इस वायरस ने जमकर तबाही मचाई। जहां एक तरफ लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हर रोज अब भी लोगों की जान जा रही है। वहीं, भारत में इस वायरस की दूसरी लहर ने तो हर किसी को हैरान कर दिया। इधर देशभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर पहले ही विशेषज्ञ चेतावनी जारी कर चुके हैं। ऐसे में लोगों को अपने बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच कोरोना से ठीक हुए मरीजों में अब फेफड़ों के बाद ये वायरस लिवर पर अटैक करने लगा है, जिसके ताजा मामले देश की राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सामने आए हैं। ऐसे में ये मामले हर किसी को हैरान कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।