फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में कैसा खाना खाएं: आहार में शामिल करें ये चीजें, मिल सकते हैं गजब के फायदे

Sat, 01 May 2021 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

भारत में कोरोना वायरस की वजह से जहां एक तरफ काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ये वायरस लोगों की जान भी ले रहा है। हर दिन मरीजों का बढ़ता आंकड़ा अब हर किसी को डरा रहा है। अस्पताल में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत का सीधा असर कोरोना मरीजों पर पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप जरा भी लापरवाही करते हैं, तो ये आपको भारी पड़ सकती है। इसलिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप कुछ चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हल्दी
  • हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी का ये गुण इंफ्लेमेटरी तत्वों को रोकने का काम करता है। साथ ही हल्दी में एंटी वायरस गुण होते हैं जो प्राकृतिक रूप से वायरस के भार को कम कर देता है। इसलिए आप अपने आहार में हल्दी को शामिल कर सकते हैं, इससे आपको फायदे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संतरा
  • संतरा भी विटामिन- सी का अच्छा स्त्रोत होता है। इसे अगर आप अपने आहार में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में भी मदद करता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक
  • अदरक का सेवन करने से भी ये आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। आप अदरक को चाय में, अपने खाने में या शहद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आंवला
  • इस कोरोना काल में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने में आपकी मदद आंवला कर सकता है। इसलिए अपने आहार में आप इसे शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन- सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर में व्हाइट ब्लेड सेल्स को बनाने के लिए काम करते हैं और साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
काली मिर्च
  • काली मिर्च को भी आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के साथ ही इसमें विटामिन- सी होता है। इसकी वजह से काली मिर्च प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आप काली मिर्च की चाय या अपने खाने में इसका सेवन कर सकते हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें