फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: कई लोगों को घर में रहते हुए भी कोरोना हो गया है, ऐसे में क्या सावधानी रखें?

Sun, 30 May 2021 03:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
कोरोना की दूसरी लहर में पहली लहर की अपेक्षा काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं और हजारों लोगों की मौत भी हुई है। इनमें तो कई लोग ऐसे भी थे, जो घर में रहते हुए भी संक्रमित हो गए। हालांकि अब संक्रमण के मामले थोड़े कम आने लगे हैं, लेकिन फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर सावधानी नहीं बरती तो संक्रमण फिर से बढ़ भी सकता है। इस बीच ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकरमाइकोसिस की बीमारी भी काफी बढ़ी है। ऐसे में आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और म्यूकरमाइकोसिस से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 6
ब्लैक फंगस पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या जिंक की दवा लेने से म्यूकरमाइकोसिस की बीमारी बढ़ रही है? 
  • दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की डॉ. अपर्णा अग्रवाल कहती हैं, 'इन दिनों सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इस तरह की खबरें काफी चल रही हैं। लेकिन अभी म्यूकरमाइकोसिस के कारणों को लेकर शोध चल रहा है कि इस वक्त केस इतनी तेजी से क्यों आ रहे हैं। लेकिन एक बात का लोगों को ध्यान रखना है कि अगर कोविड हुआ है तो खुद से कोई भी विटामिन, एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन, जिंक आदि की दवा न लें, ये कोविड में फायदा पहुंचाती हैं, इसका कोई प्रमाण नहीं है। हां, ज्यादा लेने से आने वाले समय में शरीर पर प्रभाव डाल सकती हैं, क्योंकि आजकल लोग बिना डॉक्टर के कहे, खुद से बेहिसाब ऐसी दवाएं लेने लगे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर घर में एक से ज्यादा मरीज संक्रमित हैं, तो क्या एक रूम में रह सकते हैं? 
  • डॉ. अपर्णा अग्रवाल कहती हैं, 'जी हां, बिल्कुल एक कमरे में रह सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि पर्सनल (निजी) केयर की चीजें जैसे मास्क, कपड़े, खाने के बर्तन अलग रखें। इसके अलावा थर्मामीटर को साबुन-पानी से वॉश कर लें। जहां तक पल्स ऑक्सीमीटर का सवाल है, तो मरीज उंगली में लगाने से पहले उंगली सैनिटाइज कर लें और प्रयोग करने के बाद भी हाथ सैनिटाइज कर लें।' 

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
एक व्यक्ति को अगर दो अलग-अलग कंपनी की वैक्सीन लग गई है, तो क्या कोई खतरा है? 
  • डॉ. अपर्णा अग्रवाल कहती हैं, 'हमारे देश में एक ही कंपनी की दोनों डोज लगाने की गाइडलाइन है। लेकिन जैसा कि इस तरह की खबरें कुछ आई हैं, तो खतरे की बात तो नहीं है, लेकिन एंटीबॉडी शरीर में कैसे रिएक्शन करेगी, अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। अलग-अलग कंपनी की डोज देने को लेकर यूके में रिसर्च चल रही है। अगर उसकी रिपोर्ट आ जाती है तो कुछ बता सकते हैं। लेकिन अगर किसी को वैक्सीन की दूसरी डोज अलग कंपनी की लगी है तो एक महीने के बाद अपना एंटीबॉडी लेवल चेक करा सकते हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कई लोगों को घर में रहते हुए भी कोरोना हो गया है, ऐसे में क्या सावधानी रखें? 
  • डॉ. अपर्णा अग्रवाल कहती हैं, 'अगर कोई भी दरवाजे पर आता है तो पहले मास्क लगाएं, तब दरवाजा खोलें। डिलीवरी ब्वॉय हो या दूधवाला हो या कोई भी हो, अगर सामने वाले ने मास्क लगा रखा है, फिर भी आप मास्क लगाकर ही सामान लें। अच्छा रहेगा कि डिलीवरी ब्वॉय को बोल दें कि वो सामान रख दें और उनके जाने के बाद मास्क लगाकर सामान उठा लें। घर में अगर बुजुर्ग हैं और कोई भी बाहर जाता है तो कुछ दूरी बनाकर ही बात करें। कोई मेहमान आते हैं तो पहले उनके हैंड वॉश कराएं और मास्क लगाकर ही बात करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
केस अब कम हो रहे हैं, लेकिन क्या सावधानी रखें कि दोबारा न बढ़े? 
  • डॉ. अपर्णा अग्रवाल कहती हैं, 'कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने के लिए हमेशा से लोगों को कहा जाता है। केस कम हो रहे हैं, लेकिन अभी बहुत संभल कर रहना है, क्योंकि तीसरी लहर की संभावना बनी हुई है। अगर राज्यों में लॉकडाउन खुलता भी है, तो अभी भी घर से बेवजह बाहर न जाएं। मास्क अच्छे से लगा रहे, इसका बहुत ज्यादा ध्यान रखें।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें