दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब सात करोड़ 21 लाख से भी अधिक हो गए हैं जबकि 16 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी संक्रमितों का आंकड़ा 98 लाख के पार चला गया है जबकि मरने वालों की संख्या भी एक लाख 43 हजार के पार है। हालांकि भारत में इस महामारी से स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर अब 94.89 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 93 लाख 24 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस आंकड़े को देखकर एक सवाल मन में आता है कि क्या बिना वैक्सीन भारत में यह महामारी अपने अंत की ओर है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...