रक्षा मंत्रालय के अधीन पश्चिम बंगाल में स्थित राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) में स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर नौकरियां निकली हैं। आरएफआई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 53 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे पिछले तीन सालों में स्नातक या डिप्लोमा पास करने वाले अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए योग्य होंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हुगली जिलों के निवासियों को वरीयता दी जाएगी। राइफल फैक्ट्री ईशापुर भर्ती 2021 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - सफलता की कहानी : पिता की जलती चिता को छोड़कर देने गई आईबीपीएस परीक्षा, पहले प्रयास में