फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: टीकाकरण से रोकेंगे तीसरी लहर, पांच महीने बाद पहुंची वैक्सीन की अब तक की सबसे बड़ी खेप

Sat, 28 Aug 2021 09:03 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान को गति देने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को पांच माह बाद जम्मू-कश्मीर के लिए अब तक की सबसे बड़ी खेप में केंद्र ने सात लाख कोविड वैक्सीन की डोज भेजी है। इसमें 68 हजार 800 कोविशिल्ड और बाकी कोवैक्सीन है। इससे पहले मार्च में टीकाकरण की शुरुआत पर बड़ी खेप आई थी। सितंबर तक प्रदेश में 22 लाख वैक्सीन की डोज पाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 से 5 सितंबर तक सभी सरकारी व निजी शिक्षकों और उनके परिवारवालों के लिए विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को दूसरी डोज पर भी ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया है। सितंबर के पहले सप्ताह में शिक्षकों और उनके परिवारवालों के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी बीस जिलों के शिक्षा विभाग को लिखा गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से साइट उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिन पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण करेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 64 फीसदी से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देशव्यापी स्तर पर कोविड की तीसरी लहर के लिए सितंबर और अक्तूबर को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग अक्तूबर में कोविड के पीक पर जाने की आशंका जता चुका है। इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहले ही दिशा निर्देश जारी करते हुए टीकाकरण अभियान को सौ फीसदी कवर करने को कहा गया है।

4 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर में जम्मू और श्रीनगर के अलावा अन्य कुछ हिस्सों में ही कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही हैं, जबकि व्यापक स्तर पर कोविशिल्ड लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
टीकाकरण से बढ़ेगी सुरक्षा : राज्य टीकाकरण अधिकारी
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा रही है। इससे कोविड की तीसरी लहर में मानव जीवन के लिए सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड टीकाकरण लेने वाले लोगों को संक्रमण के प्रभाव का खतरा काफी कम रहेगा। इसके लिए सभी लोगों को प्राथमिकता पर टीकाकरण लगवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हाजीपीर की लड़ाई: आज के ही दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, देखिए दुर्लभ तस्वीरें   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें