फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता रंधावा बोले: भारत की हार का जश्न मनाने वालों की खाल उधेड़ देनी चाहिए, महबूबा ने किया पलटवार

Mon, 01 Nov 2021 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
विक्रम सिंह रंधावा, महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
टी-20 विश्व कप में भारत की हार का जश्न मनाने वाले के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है। भाजपा ऐसे छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं महबूबा मुफ्ती जश्न मनाने वालों को मासूम बताकर उनका समर्थन कर रही हैं। इतना ही नहीं महबूबा ने यूपी के आगरा में जश्न मनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छात्रों के भविष्य की दुहाई देते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

इसी बीच भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) नेता विक्रम सिंह रंधावा ने कहा कि भारत की हार का जश्न मानने वालों की खाल उधेड़ देनी चाहिए। इन लोगों ने पाकिस्तान के प्रति स्नेह पाल रखा है। मुझे लगता है कि सुरक्षा एजेंसियां बहुत मुस्तैद हैं, इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। रंधावा ने कहा कि भारत की हार का जश्न मनाने वाले छात्रों की डिग्रियों के साथ ही इनकी नागरिकता भी खत्म की जानी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Vikram Singh Randhawa - फोटो : अमर उजाला
रंधावा के खाल उधेड़ देने वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती ने सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रंधावा के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार से बोलते-बोलते थक गए कि डंडे के जोर पर आप किसी को जबरदस्ती देशभक्त नहीं बना सकते हैं। इसके लिए प्यार की जरूरत है। इसी से यहां की जनता के दिलों को जीता जा सकता है।
 

4 of 5
महबूबा मुफ्ती, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
जिस तरह से आगरा में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई, वह बहुत गलत है। जिस तरह से घाटी में धरपकड़ का माहौल बनाया गया है, उससे हालात ठीक नहीं, बल्कि बिगड़ेंगे। महबूबा ने कहा कि सिर पर बंदूक रख कर आप नहीं कह सकते कि इस खिलाड़ी को पसंद करना है। हिंदुस्तान बड़ा देश है। हर किसी को हक है कि वह किस खिलाड़ी को पसंद करे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महबूबा मुफ्ती, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महबूबा ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खत लिखा है, जिसमें कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिल जीतने के लिए प्यार की जरूरत है। ताकत से देश नहीं चलता। इससे युवाओं का भविष्य बिगड़ेगा, जिससे वह हमसे और दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें