संसद में मंगलवार को भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रही। लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। वहीं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सरकार से सवाल पूछे। उधर, राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। यहां चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार से सवाल पूछे। इसके अलावा स्वर्ण मंदिर को 14वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
PM मोदी ने संघर्ष विराम पर ट्रंप के दावों को नकारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों और विपक्ष के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोका है। दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने को नहीं कहा। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि देश को पूरी दुनिया का समर्थन मिला, लेकिन कांग्रेस देश के सैनिकों के पराक्रम के साथ खड़ी नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
Rahul Gandhi
- फोटो : Amar Ujala
'...30 मिनट में ही आत्मसमर्पण', राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। राहुल ने पहलगाम हमले की निंदा की, पाकिस्तान की खूब क्लास लगाई और भारतीय सेना की जमकर तारीफ की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'पहलगाम में एक क्रूर और निर्दयी हमला, जो साफ तौर पर पाकिस्तानी सरकार की ओर से प्रायोजित और षडयंत्र किया गया था। युवा और वृद्ध लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। हम सभी ने इस सदन के प्रत्येक व्यक्ति ने मिलकर पाकिस्तान की निंदा की है।' पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
अखिलेश यादव, अमित शाह
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा में अखिलेश पर बरसे अमित शाह
लोकसभा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच मंगलवार को तीखी बहस हुई। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर लोकसभा में चर्चा के दूसरे दिन दोनों के बीच खासी गहमागहमी देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : Amar Ujala
'आप बिना बुलाए जाकर गले मिलते हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी पर बड़ा हमला
राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औचक पाकिस्तान यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान की निंदा करते रहे हैं, लेकिन हम इधर निंदा करते हैं और आप जाकर उनकी दावत में उन्हें गले लगा लेते हैं। आप खुद ही गलती करते हैं और दूसरों को पाठ पढ़ाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
लोकसभा में प्रियंका गांधी के भाषण का अंश
- फोटो : priyanka
ऑपरेशन सिंदूर पर प्रियंका ने पूछे तीखे सवाल, क्या पीएम जिम्मेदारी लेंगे, हिम्मत है?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हो रहे बहस के दौरान केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीछे की सुरक्षाचूक को रेखांकित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
हरमंदिर साहिब।
- फोटो : संवाद
गोल्डन टेंपल को उड़ाने की फिर मिली धमकी
मृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (हरिमंदिर साहिब) को आरडीएक्स से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार को एसजीपीसी की ई-मेल पर भेजी गई है। ई-मेल में लिखे संदेश की शैली वही है, जो इससे पहले दी गई 13 धमकियों में लिखी गई है। लेकिन हैरानी की बात तो यह कि अभी तक पुलिस ई-मेल भेजने वाली आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ता ने न्यूज स्टूडियो में मारा थप्पड़
- फोटो : वीडियो ग्रेब
मौलाना साजिद रशीदी पर सपा कार्यकर्ताओं ने न्यूज स्टूडियो में उठाया हाथ
नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
ओवल के पिच क्यूरेटर से भिड़े कोच गौतम गंभीर
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को ओवल के पिच क्यूरेटर से बहस हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, अब तक मामले की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सीरीज का समापन 2-2 की बराबरी के साथ करना चाहेगी। फिलहाल, मेहमान टीम मौजूदा सीरीज में 1-2 से आगे चल रही है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
सैयारा
- फोटो : यूट्यूब
विदेशों में भी बजा 'सैयारा' का डंका, 400 करोड़ क्लब में एंट्री
फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन से ही यह फिल्म रिकॉर्ड बना रही है। शानदार ओपनिंग लेने के बाद 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ले सकती है। इस फिल्म का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्ल्डवाइड कमाई में इसने 400 करोड़ रुपये की दहलीज छू ली है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
टीसीएस के चौथी तिमाही के नतीजे जारी।
- फोटो : Agency
छंटनी की घोषणा के बाद से टीसीएस का मार्केट कैप घटा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में दो दिन में 28,148.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस साल अपने वैश्विक कार्यबल में से करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। मंगलवार को बीएसई पर आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के शेयर 0.73 फीसदी गिरकर 3,056.55 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह 1.23 फीसदी गिरकर 3,041 रुपये पर बंद हुआ। पढ़ें पूरी खबर
मल्लिकार्जुन खरगे पर राज्यसभा में नड्डा के बयान पर बवाल
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी नोकझोक हुई। दरअसल, खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कही गईं बातों पर नड्डा ने आपत्ति जताई और कुछ ऐसा बोल गए कि विपक्ष ने हंगामा कर दिया। इसके बाद नड्डा ने अपने शब्द वापस ले लिए और कहा कि मेरे शब्द को भावावेश कर दिया जाए। अगर मेरी बात से किसी का दिल दुखा तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन खरगे जी जैसे वरिष्ठ नेता ने देश के प्रधानमंत्री के लिए जैसी बातों का इस्तेमाल किया है, वी ठीक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर