फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटाए गए मैक्कार्थी, न्यूज क्लिक विवाद पर अमेरिका की टिप्पणी

Wed, 04 Oct 2023 07:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया। वहीं, भारत-कनाडा विवाद इन दिनों वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है। इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर भारत-कनाडा विवाद पर टिप्पणी की है। इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघ नख (धातु के पंजे) हथियार को प्रदर्शनी के लिए लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
United States- Kevin McCarthy - फोटो : Agency (File Photo)

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटाए गए मैक्कार्थी
रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अमेरिकी संसद कांग्रेस के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका के इतिहास में पहली बार इस तरह का मतदान हुआ है। वहीं, मैक्कार्थी वोटिंग के जरिये पद से हटाए जाने वाले पहले स्पीकर बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
वेदांत पटेल, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता। - फोटो : ANI

भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिका ने की टिप्पणी
भारत-कनाडा विवाद इन दिनों वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है। इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर भारत-कनाडा विवाद पर टिप्पणी की है। इसके अलावा, अमेरिका ने न्यूज क्लिक मुद्दे पर भी बात की। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों के प्रति गहराई से चिंतित हैं। हम कनाडाई सहयोगियों के साथ नियमित संपर्क में हैं। मामले में सबसे महत्वपूर्ण है कि कनाडा की जांच आगे बढ़े। आरोपियों को कटघरे में पेश करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मालवा मिल की झांकी में छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा सुनाई जाएगी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

जल्द भारत आएगा शिवाजी का वाघ नख
छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघ नख (धातु के पंजे) हथियार को प्रदर्शनी के लिए लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और उदय सामंत ने मंगलवार को लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट (वी एंड ए) संग्रहालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
खालिस्तान की मांग - फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला में क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों से पहले लिखा खालिस्तान जिंदाबाद
धर्मशाला में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप मैचों से पहले खालिस्तान समर्थक सक्रिय हो गए हैं। खालिस्तान समर्थकों  के धर्मशाला में एक सरकारी विभाग की दीवार पर स्प्रे पेंट से खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख डाला। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि बाद में इस नारे को पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में मिटा डाला गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में लौटेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, राजस्थान के शेष हिस्सों तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
इटली में सड़क हादसा। - फोटो : Social Media

इटली के वेनिस में भीषण हादसा
यूरोपीय देश इटली में बड़ा सड़क हो गया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटली के अधिकारियों की मानें तो हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना इटली के वेनिस शहर की है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सतना में ढही इमारत। - फोटो : Social Media

सतना में ढही तीन मंजिला बिल्डिंग
मध्यप्रदेश के सतना में तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें कई लोग फंसे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे तीन मंजिला एक इमारत गिर गई थी। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं। पुलिस की मानें तो रेस्क्यू दल बचाव अभियान में जुटा हुआ है। घटना शहर के बिहारी चौक इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
बरेली में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

संघ प्रमुख बोले- भारत पर टिकी दुनिया की निगाहें
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए दुनिया हमारी ओर देख रही है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

पाकिस्तान सरकार ने आत्मघाती हमलों को लेकर सरकार ने अपनाया कड़ा रुख
पाकिस्तान सरकार ने देश में हो रहे आत्मघाती हमलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अवैध अप्रवासियों के लिए देश छोड़ने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए समय सीमा एक नवंबर निर्धारित की है। गृह मंत्री सरफराज बुगती ने मंगलवार को कहा कि यह आतंकवाद और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
BSNL - फोटो : BSNL

आदि कैलाश में पहली बार बजी फोन की घंटी, बीएसएनएल ने शुरू की अस्थायी सेवा
15,800 फुट की ऊंचाई पर चीन सीमा से लगे ज्योलिंगकांग यानी आदि कैलाश में मंगलवार को पहली बार मोबाइल की घंटी बजी तो पर्यटक और ग्रामीण खुशी से झूम उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ जिले के दौरे को देखते हुए बीएसएनएल ने यहां छोटा टॉवर लगाकर टू जी की अस्थायी सेवा शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें