मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
- फोटो : एएनआई
सीएम स्टालिन ने सिवन समेत इसरो के नौ वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में कार्यरत राज्य के नौ वैज्ञानिकों को सम्मानित किया और प्रत्येक को 25-25 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने इन वैज्ञानिकों के सम्मान में एक छात्रवृत्ति स्कीम की शुरुआत की। तमिलनाडु सरकार ने जिन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया है, उनमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन, डॉ मयिलसामी अन्नादुरई, डॉ वी नारायणन, थिरु ए राजराजन, एम शंकरन, जे असीर पैकियाराज, एम वनिता, निगार शाजी और डॉ वीरमुथुवेल शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर