ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज दो दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचेंगे। साथ ही देनदारियों में चूक से बचाने की ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर अवधि समाप्त होने से दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शनिवार को हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद संघीय सरकार पर अभूतपूर्व डिफॉल्टर होने का खतरा टाल गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...