फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruturaj Gaikwad Wedding Pics: शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड़, महाराष्ट्र की क्रिकेटर संग लिए सात फेरे

Sat, 03 Jun 2023 11:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
1 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा - फोटो : Ruturaj Gaikwad/Instagram
भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार (तीन जून) को शादी कर ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज ने उत्कर्षा गायकवाड़ के साथ सात फेरे लिए। उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। ऋतुराज ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा - फोटो : Ruturaj Gaikwad/Instagram
ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

3 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा - फोटो : Ruturaj Gaikwad/Instagram
24 साल की उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं।

4 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा - फोटो : Ruturaj Gaikwad/Instagram
ऋतुराज ने शादी के लिए टीम इंडिया से छुट्टी ली थी। उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। ऋतुराज की जगह यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया से जुड़े।
विज्ञापन

5 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा - फोटो : Ruturaj Gaikwad/Instagram
ऋतुराज और उत्कर्षा आईपीएल फाइनल के बाद साथ नजर आए थे। उत्कर्षा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी छुए थे। ऋतुराज और उत्कर्षा ने महाबालेश्वर में शादी की।
विज्ञापन

6 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा - फोटो : Ruturaj Gaikwad/Instagram
आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ शानदार लय में थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के भी निकले। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा - फोटो : Ruturaj Gaikwad/Instagram
भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, लगातार मौके मिलने पर वह बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें