संसद का आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र दो लिहाजों से खास है- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। वहीं,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर धनशोधन मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच, मंगलवार को झारखंड के गायब बताए जा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए। इसके अलावा, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर को आम लोगों के लिए खुल चुका है। रोजाना देशभर से लाखों लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...