फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज, भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से जेद्दा के लिए रवाना

Sun, 30 Apr 2023 05:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 288 यात्री शामिल हैं। साथ ही इस वर्ष मई में झारखंड और ओडिशा सहित पूर्वी भारत लू की चपेट में आ सकता है। आईएमडी अधिक गर्म हवा चलने की आशंका जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
Mann Ki Baat - फोटो : Social Media
पीएम मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
Operation Kaveri - फोटो : ANI
भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से जेद्दा के लिए रवाना
ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 14वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 288 यात्री शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
लू से बचते दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
लू की चपेट में आ सकता है पूरा पूर्वी भारत
इस वर्ष मई में झारखंड और ओडिशा सहित पूर्वी भारत लू की चपेट में आ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के दोषी की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली
सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि एकमात्र चोट से हत्या करना ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ की श्रेणी में नहीं आता, भले ही दोहरा हत्याकांड क्यों न हो। यह कहते हुए शीर्ष अदालत ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या के दोषी की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
एच-1बी वीजा - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका एच-1बी वीजा पंजीकरण का आधुनिकीकरण करने को तैयार
अमेरिका में हर साल एच-1बी आवेदकों का सफलतापूर्वक चयन करने के लिए बनाई गई कंप्यूटरीकृत प्रणाली का दुरुपयोग किया गया है और धोखाधड़ी के प्रयासों में तेजी से वृद्धि हुई है। अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने कुछ कंपनियों द्वारा वीजा दुरुपयोग और धोखाधड़ी का पता लगाने के बाद एच-1बी पंजीकरण प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की योजना की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही। - फोटो : Twitter@Parvez Elahi
पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री इलाही के आवास पर पुलिस का छापा
पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने पर 25 लोगों को गिरफ्तार किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सूडान में गृहयुद्ध - फोटो : अमर उजाला
सूडान से अपने नागरिकों को निकालने में जुटा अमेरिका
सूडान की राजधानी खार्तूम में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष के रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को भी यहां खूब बमबारी हुई। सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच 15 अप्रैल से जारी सत्ता संघर्ष में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अमेरिका के टेक्सास में बंदूकधारी ने पांच लोगों की हत्या की, आठ साल का बच्चा भी शामिल
अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में आठ साल का एक बच्चा भी शामिल है। यह घटना टेक्सास के क्लीवलैंड में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी अपने यार्ड में गोलियां चला रहा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
गोवा में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गोवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है। इसमें ओलंपिक पदक विजेता रूसी तैराक, रूस के एक पूर्व पुलिस कर्मी और एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा
अंतरराज्यीय गिरोह आईएस-191 के सरगना माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ वाराणसी के कैंट, भेलूपुर, बड़ागांव और चेतगंज थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में मुख्तार अंसारी निचली अदालत से बरी भी हो चुका है। दो अन्य मामलों में अदालत में पुलिस की ओर से अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जा चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें