फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, आठ दिनी दौरे पर भारत आएंगे भूटान के राजा

Fri, 03 Nov 2023 07:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वहीं, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आठ दिवसीय यात्रा पर भारत आने वाले हैं। यात्रा के दौरान भूटानी राजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, इस्राइल-हमास युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस जयंशकर ने कहा कि आतंकवाद अस्वीकार्य है लेकिन इसी के साथ फलस्तीन के मुद्दे का समाधान भी आवश्यक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड फूड फेस्टिवल आज से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वर्ल्ड फूड फेस्टिवल में इस बार संचारी और गैर संचारी दोनों तरह के रोगों से खुद को दूर रखने के लिए आयुष आहार दिखाई देगा। इसमें चेन्नई का पंचमुत्ती दलिया, रागी से बने दिल्ली के रग्गी लड्डू और जयपुर के त्रिफला जैम तक का स्वाद चखने को मिलेगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से इसमें देश के सभी आयुष शोध संस्थान और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया

भूटान के राजा का आठ दिवसीय भारत दौरा
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आठ दिवसीय यात्रा पर भारत आने वाले हैं। यात्रा के दौरान भूटानी राजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। भूटान और चीन सीमा विवाद के बीच भूटानी राजा भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वे असम और महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भूटानी राजा तीन से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
वियतनाम दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : ANI

जयशंकर बोले- फलस्तीन के मुद्दे का समाधान आवश्यक लेकिन आतंकवाद अस्वीकार्य है
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस जयंशकर ने कहा कि आतंकवाद अस्वीकार्य है लेकिन इसी के साथ फलस्तीन के मुद्दे का समाधान भी आवश्यक है। विदेश मंत्री ने रोम के संयुक्त सत्र में यह टिप्पणी की है। बता दें, पिछले कई सप्ताह से हमास और इस्राइल के बीच युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 10 हजार लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
US Flag - फोटो : ANI

अमेरिकी अधिकारी बोले- भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करना चाहता है अमेरिका
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अमेरिका के एक अधिकारी का कहना है भारत और अमेरिका दोनों ही देश संघर्ष को फैलने से रोकना चाहते हैं। साझा हितों के कारण नई दिल्ली में प्रस्तावित अगली बैठक के दौरान यह मुद्दा चर्चा का अहम विषय रहेगा। बता दें, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 10 नवंबर को भारत में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में भारतीय ने की मेडिकेयर में 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
भारतीय नागरिक चिंतन अंजारिया ने अमेरिका के स्वास्थ्य क्षेत्र में 11.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( लगभग 95.75 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी के मामले में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अमेरिका के अटॉर्नी विकास खन्ना ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अंजारिया भारत में एक मार्केटिंग कंपनी के मालिक हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Justin Trudeau - फोटो : Social Media

स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा कनाडा
कनाडा में स्थाई निवासी बनने का सपना देखने वाले लोगों को कनाडाई सरकार ने झटका दिया है। कनाडाई सरकार ने फैसला लिया है कि वह 2026 से स्थायी आप्रवासियों की संख्या में वृद्धि नहीं करेगी। दरअसल, कनाडा के मूल निवासियों ने आप्रवासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एपल - फोटो : Social Media

लगातार चौथी तिमाही में एपल की बिक्री में गिरावट
विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एपल लगातार नुकसान झेल रही है। कंपनी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में लगातार चौथी तिमाही की बिक्री में गिरावट आई है। हालांकि, आईफोन सहित अन्य सेवाओं से कंपनी के लाभ में इजाफा हुआ है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने 89.5 अरब डॉलर के राजस्व पर 23 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है। यह मुनाफा पिछले साल की तुलना में थोड़ा ही कम है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
अमेरिकी ध्वज - फोटो : पिक्साबे

अमेरिका ने इंडियाना में भारतीय छात्र पर हमले पर खेद जताया
अमेरिका ने इंडियाना में भारतीय छात्र पर हुए जानलेवा हमले पर खेद व्यक्त किया है। बीते दिनों भारतीय छात्र वरुण राज पुचा पर इंडियाना के एक जिम में चाकू से हमला किया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने वरुण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा है कि दोषी को न्याय के कटघरे में कड़ा करने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय स्नातक छात्र वरुण राज पुचा पर क्रूर हमले की रिपोर्ट से स्तब्ध हैं। हम उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : ट्विटर/बीएसएफ

पाकिस्तान की नापाक साजिशें जारी
पाकिस्तान के नापाक मंसूबे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ड्रोन के जरिये हथियार और ड्रग्स पहुंचाने की साजिश जारी है। हालांकि, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ड्रोन के जरिये तस्करी को लगभग नाकाम कर दिया है। पंजाब सीमा पर लगाए एंटी ड्रोन सिस्टम के माध्यम से ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में गिराए जाने की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले एक सप्ताह में अमृतसर और तरनतारन के सीमांत गांवों में करीब एक दर्जन ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया। जनवरी से लेकर अब तक बीएसएफ ने पंजाब की 553 किमी लंबी सीमा पर 57 ड्रोन को गिराया है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
RAPIDX - फोटो : Amar Ujala

दस से पांच हजार पर सिमटी नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या
देश की पहली रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में यात्रियों की संख्या 10 हजार से पांच हजार पर सिमट गई है। शुरुआत के पहले दो दिन 10 हजार यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर किया था। वहीं, प्रीमियम कोच में यात्रियों की संख्या स्टैंडर्ड कोच के मुकाबले काफी कम है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें