फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज कर्नाटक में गरजेंगे पीएम मोदी, जंतर मंतर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 29 Apr 2023 06:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो जगहों पर रोड शो करेंगे। वहीं जंतर-मंतर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जाएंगे। साथ ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि करीब 2400 भारतीयों को निकाला गया! आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान से 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 12
कर्नाटक में पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो जगहों पर रोड शो करेंगे। मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 12
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आज जंतर मंतर जाएंगे अरविंद केजरीवाल
जंतर-मंतर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को जाएंगे। इस दौरान वह खिलाड़ियों से बात करेंगे और उनकी मांग का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार ने कार्रवाई की अपील करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
ऑपरेशन कावेरी - फोटो : AMAR UJALA
सूडान से निकाले गए करीब 2400 भारतीय
ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 13वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 300 यात्री शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि करीब 2400 भारतीयों को निकाला गया! आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान से 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हुआ। भारतीयों के 13वें बैच को ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाला गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
शाह पर विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत
झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा नेता अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में पेशी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से जारी नोटिस पर लगी रोक शुक्रवार को बढ़ा दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी। - फोटो : PTI
काशी तमिल संगमम के बाद अब तेलुगु संगमम, आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित
वाराणसी में काशी तमिल संगमम के बाद प्रधानमंत्री शनिवार को काशी तेलुगु संगमम के तीर्थयात्रियों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। मानसरोवर घाट पर शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री शाम सात बजे वर्चुअल माध्यम से काशी आए सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस गंगोपाध्याय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की सुनवाई से हटा दिया है। शीर्ष कोर्ट ने मामले में दाखिल रिपोर्ट पर गौर करने के बाद हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस को यह मामला दूसरी पीठ को सौंपने के निर्देश दिए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मई में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब सार इस दौरान इन क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। रातें तो गर्म रहेंगी, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। हालांकि,पूर्वी भारत में गर्मी सताएगी और अधिकतर क्षेत्रों में लू चलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
अंगकिता दत्ता, श्रीनिवास बीवी - फोटो : सोशल मीडिया
युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की मुश्किल बढ़ी
युवा कांग्रेस की निष्कासित नेता अंगकिता दत्ता के उत्पीड़न मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की मुश्किल बढ़ गई है। बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को श्रीनिवास की ट्रांजिट अग्रिम जमानत खारिज कर दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
मन की बात - फोटो : Social Media
‘मन की बात’ के 100वें संस्करण में भाजपा के सभी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का प्रसारण देशभर में 4 लाख केंद्रों पर किया जाएगा। 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
पुंछ में हमले के बाद तलाशी अभियान चलाते सेना के जवान - फोटो : एजेंसी
डीजीपी बोले-आतंकियों ने आईईडी से उड़ाया था सैन्य वाहन, पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे हथियार
पुंछ के भाटादूड़ियां में आतंकियों ने सैन्य वाहन को आईईडी से उड़ाया था। इसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से हथियार और विस्फोटक भेजे थे। अब तक इस हमले में छह स्थानीय ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
गेहूं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्य सरकार का फैसला- यूपी में पूरे दाम पर खरीदा जाएगा मौसम से खराब गेहूं, खाद्य आयुक्त ने जारी किया आदेश
प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला किया है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से खराब हुआ गेहूं भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें