संदिग्ध मानव तस्करी के कारण फ्रांस में रोका गया चार्टर विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान चार दिनों से फ्रांस में फंसा हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
लीजेंड एयरलाइंस का विमान रोका
- फोटो : सोशल मीडिया
मानव तस्करी के संदेह पर फ्रांस में रोका गया विमान मुंबई पहुंचा
संदिग्ध मानव तस्करी के कारण फ्रांस में रोका गया चार्टर विमान 276 यात्रियों को लेकर मंगलवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान चार दिनों से फ्रांस में फंसा हुआ था। एक अधिकारी ने कहा कि विमान (एयरबस ए340) सुबह चार बजे के आसपास मुंबई पहुंचा। इस विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे पेरिस के पास वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पढें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी भारत मंडपम में होने वाले कार्यक्रम में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिल्ली में युवाओं के मार्च-पास्ट को भी झंडी दिखाएंगे। इस दिवस को मनाने के लिए सरकार नागरिकों, विशेषकर छोटे बच्चों को साहिबजादों के अदम्य साहस की कहानी से अवगत कराने और शिक्षित करने के लिए पूरे देश में सहभागी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पढें पूरी खबर
4 of 11
गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर दौरा आज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमित शाह और जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार, शुभेंदू अधिकारी और दिलीप घोष समेत राज्य के अन्य नेता शाह और नड्डा का स्वागत करने हवाईअड्डे पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
आईएनएस इंफाल
- फोटो : social media
ब्रह्मोस से लैस आईएनएस इंफाल आज बनेगा नेवी का हिस्सा
रडार को चकमा देने वाला गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस इंफाल आज (26 दिसंबर) भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा। इसे मुंबई में नौसैनिक डॉकयार्ड में कमीशन किया जाएगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। आईएनएस इंफाल नौसेना की पश्चिमी कमान में तैनात किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
Iranian General Seyed Razi Mousavi
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरिया में इस्राइल के हवाई हमले में शीर्ष ईरानी जनरल की मौत
इस्राइल की सेना ने सोमवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास एक ठिकाने पर हवाई हमला किया, जिसमें ईरान का एक वरिष्ठ जनरल मारा गया। ईरानी मीडिया ने बताया कि इस्राइली हमले में सैयद रजी मौसवी की मौत हुई है। वह सीरिया में ईरानी अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के लंबे समय तक सलाहकार थे। मौसवी को रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी का करीबी भी बताया है। सुलेमानी की जनवरी 2020 में इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
MV Chem Pluto hit by drone attack
- फोटो : ANI
एमवी केम प्लूटो जहाज पर हुआ था ड्रोन हमला
भारतीय नौसेना की विस्फोटक आयुध टीम ने सोमवार को मुंबई पहुंचे व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो का निरीक्षण किया। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमले के क्षेत्र और जहाज पर पाए गए मलबे की जांच से ऐसा लगता है कि लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज पर ड्रोन हमला किया गया था। हालांकि, सभी विवरणों का पता लगाने के लिए आगे फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
पाकिस्तान चुनाव आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार चुनावी रण में उतरी हिंदू महिला
पाकिस्तान के खैबर पख्तूख्वा प्रांत में पहली बार एक हिंदू महिला ने आगामी चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। यहां एक सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुनेर जिले से हिंदू महिला ने अपना नामांकन भरा है। बता दें कि पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के लिए आठ फरवरी 2024 को आम चुनाव होने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
भाजपा का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा में तेज होगा पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला
भाजपा में केंद्र-राज्यों के संगठन के साथ-साथ सरकारों में नया नेतृत्व उभारने के लिए पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला और तेज होगा। खासतौर से पार्टी की इस नीति का असर लोकसभा चुनाव में दिखेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में दो बार चुनाव लड़ चुके नेताओं के लिए तीसरी बार टिकट हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। अगर सामाजिक समीकरण के साथ विकल्पहीनता को मजबूरी सामने नहीं आई तो ऐसे ज्यादातर नेता भविष्य में नई भूमिका में दिखाई देंगे। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
भारतीय सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रोन-हेलिकॉप्टर से राजोरी और पुंछ को खंगालेगी सेना
राजोरी-पुंछ जिलों में तमाम कोशिशों के बावजूद सेना के जवानों पर हमले नहीं रुक रहे हैं। पिछले ढाई सालों में सेना को जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं दो जिलों में उठाना पड़ा है। इससे केंद्र सरकार भी आहत और चिंतित है। ऐसे में अब केंद्र ने सेना को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। राजोरी-पुंछ के जंगलों में विशेष ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को बाहर निकालने का प्रयास होगा। पढ़ें पूरी खबर
बहरीन से लाया गया दुष्कर्म का आरोपी हवाईअड्डे पर CISF की हिरासत से फरार
पंजाब के लुधियाना में दर्ज दुष्कर्म मामले का एक आरोपी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से फरार हो गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने बहरीन से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने के बाद उसे पकड़कर सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया था। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर