17 Worlds Outside Solar System: वैज्ञानिक सालों से दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश में लगे हुए हैं। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नासा की रिसर्च के मुताबिक, हमारे सौर मंडल के बाहर भी जीवन हो सकता है। इसके साथ ही रिसर्च में यह भी पता चला है कि सौर मंडल के बाहर 17 और ऐसी ही दुनिया हो सकती है।
नासा का कहना है कि हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन की तलाश के लिए हाल की एक स्टडी में 17 एक्सोप्लैनेट की खोज हुई। इनमें बर्फीले गोले के नीचे तरल पानी के महासागर हो सकते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि हमारे सौरमंडल के बाहर दुनिया में भी पानी मिल सकता है, जो जीवन एक जरूरी घटक है। इसका मतलब यह है कि वहां भी जीवन की संभावना हो सकती है।