फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी सुबह भी भक्तों का तांता, वडोदरा नाव हादसे में कंपनी का ठेकेदार गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2024 08:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को रामनगरी में रामलला के दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त - फोटो : ANI
प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी सुबह भी भक्तों का तांता
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर खुलने का समय सुबह सात बजे है, लेकिन रामजन्मभूमि पथ पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सर्दी से गलन
उत्तर भारत में फिर बढ़ी गलन
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। कई जगह घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्मी को बेअसर कर दिया। इसका असर तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कई जगह यह गिरावट ज्यादा रही।  गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद तक न तो कोहरे से और न ही गलन वाली ठंड से राहत मिलने वाली है। पहाड़ी इलाकों में 25 के बाद बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है और अगर संभावना हकीकत में बदली तो और ठंड बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
अयोध्या रेलवे स्टेशन। - फोटो : सोशल मीडिया
रामलला के दर्शन को आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

श्रद्धालुओं को रामनगरी में रामलला के दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल विभाग ने विभिन्न स्टेशनों से यहां आने वाली ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंचेंगी। ज्यादातर ट्रेनों का शेड्यूल ऐसा है कि पहुंचने के बाद एक दिन रुकने के बाद ये ट्रेनें फिर उन्हीं स्थानों के लिए वापस होंगी। अलग-अलग स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों को अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन तक चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन - फोटो : PTI (File Photo)
लोस चुनाव से पहले पुराने सहयोगियों को जोड़ने की तैयारी

भाजपा के दो पुराने सहयोगी जल्दी ही एक बार फिर से राजग में शामिल हो सकते हैं। भाजपा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) तो पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर सकती है। इनमें से पंजाब में अकाली दल के साथ भाजपा की बातचीत अंतिम दौर में है। जबकि टीडीपी से अभी कुछ मुद्दों पर बातचीत होनी बाकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
मेडिकल शिक्षा - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले मेडिकल छात्रों पर नहीं लगेगा जुर्माना

चिकित्सा छात्र पढ़ाई के बीच में ही अपनी सीट छोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें जुर्माना भी नहीं देना होगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने रेजिडेंट डॉक्टरों पर मानसिक दबाव कम करने के लिए सीट छोड़ने पर जुर्माने की व्यवस्था (सीट बॉन्ड) खत्म करने की सिफारिश की है। राज्यों को पत्र में लिखा, मेडिकल कॉलेजों में सीट के बदले बॉन्ड नीति को खत्म किया जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
Vineet Kotia arrested - फोटो : सोशल मीडिया
वडोदरा नाव हादसे में कंपनी का ठेकेदार विनीत कोटिया गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने वडोदरा नाव हादसे के मुख्य आरोपी और कोटिया प्रोजेक्ट्स के ठेकेदार विनीत कोटिया को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले सप्ताह हुए इस नाव हादसे में 12 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के लिए विनीत कोटिया जिम्मेदार माना जा रहा है। वडोदरा की डीसीपी पन्ना मोमाया ने बताया कि विनीत नाव का संचालन करने वाली कंपनी कोटिया प्रोजेक्ट्स का मालिक है। उसने ही इसे शुरू किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद विनीत फरार था और इस दौरान गुजरात के बाहर अलग-अलग जगहों पर छिपा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
वैज्ञानिक डॉ. ऋतु और उद्यमी नवीन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. ऋतु और नवीन को यूपी गौरव सम्मान

सरकार यूपी दिवस के अवसर पर बुधवार को पहली बार प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो हस्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी। इसके लिए लखनऊ की वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करिधल और फोर्ब्स व फॉर्च्यून जैसी पत्रिकाओं के कवर पर नियमित रूप से छाए रहने वाले कानपुर के उद्यमी नवीन तिवारी का चयन किया गया। यूपी दिवस पर अवध शिल्पग्राम में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक शिल्पोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ओडीओपी के साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नई तकनीक आधारित प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
uppsc pcs
यूपीपीसीएस में देवबंद के सिद्धार्थ टॉपर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। दूधा मोहल्ला, देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय मेरिट में दूसरे और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
यूपी सचिवालय - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश की जगह आर्यावर्त होता संयुक्त प्रांत का नाम
24 जनवरी 1950। वह दिन, जब यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का नाम बदलकर आर्यावर्त रखने पर तत्कालीन प्रदेश की कांग्रेस कमेटी, यूनाइटेड प्रोविंस सरकार के मुखिया भी सहमत थे, लेकिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की आपत्ति के बाद आर्यावर्त की जगह उत्तर प्रदेश नाम रखा गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
Gyanvapi case - फोटो : अमर उजाला
 ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं

ज्ञानवापी परिसर की सीलबंद सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, इस मसले पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत बुधवार को फैसला कर सकती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पहले ही रिपोर्ट अदालत में दाखिल की है। मां शृंगार गौरी केस की वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी की तरफ से सर्वे रिपोर्ट की प्रति दिए जाने का अनुरोध अदालत से किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें