मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : Twitter
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी
लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया है। तीसरी सूची में अरुणाचल प्रदेश से 2, गुजरात से 11, कर्नाटक से 17, महाराष्ट्र से 7, तेलंगाना से 5, पश्चिम बंगाल से 8, पुदुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। राजस्थान से 5 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि एक सीट सीपीआई(एम) को दी है। पढ़ें पूरी खबर