फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार आज; झारखंड में माओवादियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया

Fri, 22 Dec 2023 07:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। वहीं, झारखंड के चाईबासा क्षेत्र में गोइलकेरा-पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच कारो ब्रिज के पास रेल पटरी पर विस्फोट की सूचना है। इसके अलावा, देश में बीते पांच सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में नया उप स्वरूप जेएन.1 पाया जा रहा है, लेकिन अब इसके प्रसार में वृद्धि हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार आज
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज दोपहर 12 बजे से सीएम विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस बात का एलान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद किया है। साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जाएगा। कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Maoists blow up railway track - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड में माओवादियों ने विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया
झारखंड के चाईबासा क्षेत्र में गोइलकेरा-पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच कारो ब्रिज के पास रेल पटरी पर विस्फोट की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बम विस्फोट कर गोइलकेरा-पोसैता के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है और कई ट्रेनें ठहर गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

11 राज्यों में फैला कोरोना, एक हफ्ते में सभी सैंपल नए स्वरूप जेएन.1 के मिले
देश में बीते पांच सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में नया उप स्वरूप जेएन.1 पाया जा रहा है, लेकिन अब इसके प्रसार में वृद्धि हुई है। बीते एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सभी सैंपल में यह नया उप स्वरूप मिला है, जो वर्तमान में दुनिया के 40 से अधिक देशों में संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही देश के 11 राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद वनडे सीरीज जीता भारत
केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत गई है। उसने गुरुवार (21 दिसंबर) को सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हरा दिया। राहुल की कप्तानी में ही टीम को 2022 में हार मिली थी। तब दक्षिण अफ्रीका ने तीनों मैच जीत लिए थे। यहां तक कि राहुल के कप्तान रहते भारत एक टेस्ट मैच भी हारा था। उस दौरे पर उनके नेतृत्व में टीम इंडिया चार मैच हारी थी। राहुल ने उन कड़वी यादों को भुलाते हुए बतौर कप्तान शानदार वापसी की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
पुंछ - फोटो : वीडियो ग्रैब

पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमला 5 जवान बलिदान
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर 3:45 बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए। दो घायल हैं। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए हैं। कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है। पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

गेहूं-चावल और चीनी पर प्रतिबंध से 43,000 करोड़ घट सकता है निर्यात
गेहूं, चावल और चीनी के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के बाद इस साल भारत के निर्यात में लगभग 43,000 करोड़ रुपये तक की कमी आ सकती है। साथ ही, लाल सागर मार्ग पर हमलों से बासमती चावल के निर्यात पर भी असर पड़ सकता है। दुनिया में गेहूं, चावल और चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों पर लगाम लगाने के लिए इन वस्तुओं के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Israel Gaza Rocket Attack - फोटो : ANI

हमास आतंकियों ने गाजा से मध्य इस्राइल पर दागे 30 रॉकेट
इस्राइल हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच गुरुवार को हमास ने इस्राइल पर एक के बाद एक करके 30 रॉकेट दागे। मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक, सात अक्तूबर से अब तक हमास इस्राइल के खिलाफ 12 हजार से अधिक मिसाइलें दाग चुका है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 19 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई इस्राइली नागरिक हमास की कैद में हैं।  पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.

पूर्व WHO प्रमुख वैज्ञानिक स्वामीनाथन ने कहा- नया वेरिएंट चिंताजनक नहीं
देश में एक बार फिर कोरोना बढ़ता जा रहा है। कोरोना का नया सब वेरिएंट जेएन-1 चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह खतरनाक नहीं हैं। यह चिंता का विषय नहीं है। हालांकि, स्वामीनाथन का कहना है कि सावधानी बरतने की आवश्यकता जरूरी है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता नहीं है। बता दें, स्वामीनाथन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की प्रमुख भी रह चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
जगन्नाथ मंदिर के सामने कामया जानी। - फोटो : Social Media

BJP ने कहा- गोमांस का समर्थन करने वाली कामिया का मंदिर में प्रवेश कैसे
सोशल मीडिया स्टार कामिया जानी के वीडियो को लेकर ओडिशा में बवाल मच गया है। भाजपा और बीजद आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, पूरा मामला एक वीडियो का है, जिसमें कामिया जगन्नाथ मंदिर में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह मंदिर परिसर में खड़े होकर बीजद नेता वीके पांडियन से भी बात कर रही हैं। पांडियन उन्हें महाप्रसाद के महत्व, विरासत गलियारा परियोजना और मंदिर विकास के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
पी चिदंबरम - फोटो : Social Media

चिदंबरम का आरोप- पुराने कानून का कट-कॉपी पेस्ट है नया बिल
लोेकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी सरकार द्वारा पेश किया गया तीनों आपराधिक कानून पास हो गया है। विधेयक के कानून बनने में सिर्फ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर बाकी है। इस बीच पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता विधेयक और सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रिटिश काल के कानूनों को बदलने और उसे फिर से तैयार करने का अवसर बर्बाद हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें