फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लंदन की गलियों में गूंजा जय श्रीराम; 22 जनवरी को अवकाश के खिलाफ याचिका, बॉम्बे HC में सुनवाई आज

Sun, 21 Jan 2024 07:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब सोका। बयरु न कर काहू सन कोई, राम प्रताप बिषमता खोई...अर्थात श्रीराम के राजगद्दी पर बैठते ही तीनों लोक प्रसन्न हुए और उनके सब दुख दूर हो गए। वहीं, 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। इसके अलावा, रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य सबसे बड़ी रामकथा कर रहे हैं। खूबसूरत सा पंडाल है। उन्होंने संकल्प किया था, मंदिर बनने तक अयोध्या रामकथा करने नहीं आएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
अयोध्या में जश्न - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में श्रद्धालु रामधुन में मग्न 
राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब सोका। बयरु न कर काहू सन कोई, राम प्रताप बिषमता खोई...अर्थात श्रीराम के राजगद्दी पर बैठते ही तीनों लोक प्रसन्न हुए और उनके सब दुख दूर हो गए। राम के प्रताप से कोई किसी से वैर नहीं करता था और ऊंच नीच का भेद भी समाप्त हो गया। मानस की यह चौपाई राम की नगरी अयोध्या पर एकदम सटीक बैठती है। अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 40 से अधिक स्थानों पर भोजन व निशुल्क चाय व पानी का इंतजाम किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
लंदन में राम मंदिर का जश्न। - फोटो : Social Media

लंदन की गलियों में गूंजा जय श्री राम
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन में भी कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में हिंदू प्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार रैली में 325 से अधिक कार शामिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार रैली पश्चिम लंदन के कोलियर रोड पर द सिटी पैविलियन से शुरू हुई थी। यात्रा पूर्वी लंदन से गुजरी थी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवान राम की स्तुति भजन भी बजाए। शाम को महाआरती का भी आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य बोले- काशी और मथुरा के लिए भी लूंगा संकल्प
रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य सबसे बड़ी रामकथा कर रहे हैं। खूबसूरत सा पंडाल है। उन्होंने संकल्प किया था, मंदिर बनने तक अयोध्या रामकथा करने नहीं आएंगे। संकल्प पूरा हुआ है। आजकल हर दिन 10 हजार लोग उन्हें सुनने आते हैं। वह देश के लोकप्रिय संत हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण प्रतिष्ठा पर अवकाश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को कानून की पढ़ाई करने वाले चार छात्रों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस जेएल कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की विशेष पीठ रविवार सुबह मामले की सुनवाई करेगी। जनहित याचिका (PIL) दायर करने वाले छात्रों में शिवांगी अग्रवाल, सत्यजीत सिद्धार्थ साल्वे, वेदांत गौरव अग्रवाल और खुशी संदीप बंगिया शामिल हैं, जो मुंबई स्थित एमएनएलयू, जीएलसी और निरमा लॉ स्कूल में विधि की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Iran Missiles Attack In Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया

ईरान समर्थित समूहों ने इराक में अमेरिकी सैन्यअड्डे पर दागीं रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें
पश्चिमी इराक में ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों ने शनिवार पर अमेरिका के सैन्यअड्डे पर रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी कर्मी घायल हो गए। यूएस सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि कई सैन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हमले में एक इराकी सेवा का सदस्य भी घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
बर्फीली हवाओं - फोटो : amar ujala

बर्फीली हवाओं ने कम नहीं होने दी गलन
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की धूप खिली, लेकिन बर्फीली हवा के चलते गलन वाली ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिली। रविवार और सोमवार को भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात में बाधा आई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर।

श्रीराम संकीर्तन यात्रा में आज उमड़ेगा शहर
आखिर वो दिन आ गया, जिसका शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार था। प्रभु श्रीराम की संकीर्तन यात्रा और उनकी जीवन लीलाओं को लेजर शो के माध्यम से समझने के लिए हजारों शहरी आज मोतीझील से अटल घाट पहुंचेंगे। मौका है अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को अमर उजाला की ओर से निकाली जाने वाली ‘आओ चलें अटल घाट...चंद कदम राम के नाम’ संकीर्तन यात्रा का। यात्रा मोतीझील से दोपहर एक बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए गंगा बैराज स्थित अटल घाट पहुंचेगी। यात्रा में रथ पर सवार राम दरबार की झांकी और संत महात्मा भी चलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्रअध्यक्षों ने की इस्राइल की आलोचना
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्रअध्यक्षों ने इस्राइली सैन्य अभियान को अवैध बताया। उन्होंने इस्राइली सैन्य अभियानों की कड़ी निंदा की। बता दें, इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस्राइल के हमलों का विरोध हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विक-चिराग ने पुरुष युगल के फाइनल में बनाई जगह
बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडिया ओपन 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सात्विक-चिराग ने शनिवार को मलयेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त सोह वूई यिक और आरोन चिया की जोड़ी को सेमीफाइनल मुकाबले में करारी शिकस्त दी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में विश्व की नंबर-2 पुरुष युगल भारतीय जोड़ी ने 21-18, 21-14 से जीत दर्ज की। अब फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की जोड़ी से होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : social media

अमित शाह बोले, म्यांमार सीमा पर लगाई जाएगी बाड़
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यामांर सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही बाड़ लगाई जाएगी। बांग्लादेश सीमा की तरह ही इसकी हिफाजत की जाएगी। इससे अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। गृह मंत्री ने कहा, सरकार म्यांमार के साथ भारत के मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) समझौते पर भी पुनर्विचार कर रही है। जल्द ही भारत इसे समाप्त करेगा। एफएमआर भारत-म्यांमार सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी तक जाने की अनुमति देता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें