फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज नये भवन में शुरू होगी संसद की कार्यवाही, कनाडा ने भारतीय राजनयिक को किया निष्कासित

Tue, 19 Sep 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को नए भवन में होगी। लोकसभा में कार्यवाही दोपहर 1:15 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही 2:15 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को नए भवन में होगी। लोकसभा में कार्यवाही दोपहर 1:15 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही 2:15 बजे से शुरू होगी। वहीं, कनाडा और भारत के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच, कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया। इसके अलावा, संसद के विशेष सत्र के बीच कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

आज से नए भवन में शुरू होगी संसदीय कार्यवाही
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को नए भवन में होगी। लोकसभा में कार्यवाही दोपहर 1:15 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही 2:15 बजे से शुरू होगी। पीएम मोदी भाजपा सांसदों के साथ संविधान की प्रति लेकर पैदल ही पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
जस्टिन ट्रूडो - फोटो : Social Media

भारतीय राजनयिक को कनाडा ने किया निष्कासित
कनाडा और भारत के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच, कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया। पूरा मामला सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच से जुड़ा है। कनाडा सरकार का आरोप है कि भारतीय राजनयिक हत्याकांड की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे और वह भी तब जब कनाडाई एजेंसी मामले की जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
कैबिनेट मंत्रियों की बैठक। - फोटो : PTI

महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी
संसद के विशेष सत्र के बीच कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी गई। केंद्रीय कैबिनेट से बिल को हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे संसद के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट किया कि महिला आरक्षण की मांग को पूरा करने का नैतिक साहस केवल मोदी सरकार में था। कैबिनेट की मंजूरी से यह साबित हो गया है। पीएम मोदी और उनकी सरकार को बधाई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
लोकसभा - फोटो : Social Media

महिला आरक्षण बिल आम राय से पारित होने की उम्मीद
महिला आरक्षण बिल पर जिस तरह प्रतिक्रियाएं आईं हैं उससे आम राय से इसके पारित होने की उम्मीद जगी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, बिल को कैबिनेट से मंजूरी मिलने की खबर का हम स्वागत करते हैं। हालांकि इस पर इतनी गोपनीयता बरतने के बदले संसद के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में अच्छी चर्चा और आम राय बनाने की जरूरत थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
आदित्य एल1 की कक्षा। - फोटो : सोशल मीडिया।

आदित्य-एल1 ने पांचवीं और आखिरी बार सफलतापूर्वक बदली कक्षा
भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 ने पांचवीं बार कक्षा बदलने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आदित्य-एल1 अब सूर्य और पृथ्वी के बीच एल1 प्वाइंट की ओर बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
शिव नगरी में विराजे विघ्नहर्ता, गूंजा गणपति बप्पा मोरया - फोटो : अमर उजाला

आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा
देश के तमाम इलाकों की तरह राजधानी में भी गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच मंगलवार को गणेश महोत्सव शुरू होगा। इस सिलसिले में विभिन्न धार्मिक संगठनों एवं आम श्रद्धालुओं ने पूरी तैयारी कर ली है। बहुत से संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने सोमवार को ही गणेश जी की मूर्ति खरीद ली, जबकि अनेक संगठन और श्रद्धालु मंगलवार की सुबह गणेश जी की मूर्ति लेकर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
विपक्षी एकता। - फोटो : Amar Ujala

माकपा अलग लड़ेगी चुनाव, बंगाल-केरल में नहीं करेगी गठबंधन
भाजपा के खिलाफ विपक्ष के इंडिया गठबंधन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने झटका दिया है। पार्टी ने तय किया है कि पश्चिम बंगाल और केरल में वह विपक्षी गठबंधन से अलग ही चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 16 और 17 सितंबर को हुई पार्टी पोलित ब्यूरो की बैठक में इस पर अंतिम फैसला हो गया है। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की। माकपा के इस फैसले से इंडिया गठबंधन की दरारें एक बार फिर सामने आ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
डेंगू ने बरपाया कहर - फोटो : अमर उजाला

RML अस्पताल में डेंगू से महिला की मौत
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। अस्पताल के अनुसार, करीब 20 दिन पहले महिला को अस्पताल में लाया गया था। हालत उस समय काफी खराब थी। करीब 20 दिन तक उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन 17 सितंबर को दम तोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली में तेजी से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि दिल्ली नगर निगम पिछले कुछ दिनों से डेंगू के आंकड़े जारी नहीं कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई

600 एंटी-टैंक माइन सेना में शामिल
भारतीय सेना ने अपने बेड़े में 600 स्वदेशी स्व-निष्क्रिय एंटी-टैंक माइन शामिल किए हैं। इन्हें विभव नाम दिया गया है। यह दुश्मन के किसी भी बख्तरबंद वाहन को तबाह कर सकता है। एंटी-टैंक माइन नए जमाने के प्लास्टिक से बनी है, जो इसे अलग-अलग क्षेत्र की स्थितियों में भंडारण, हैंडलिंग और संचालन की आवश्यकताओं का सामना करने के लिए पर्याप्त ताकत और स्थायित्व प्रदान करती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

ईरान ने पांच अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा
ईरान में वर्षों से हिरासत में रह रहे पांच अमेरिकी नागरिकों को छोड़ दिया गया है। पांचों अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बदले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिण कोरिया में ईरान की फ्रीज्ड संपत्ति की रिहाई की। रिहा हुए अमेरिकी नागरिकों के परिजनों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया है। जो बाइडन ने एक बयान जारी कर कहा कि ईरान में कैद किए गए पांच निर्दोष अमेरिकी नागरिक आखिरकार घर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें