फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: दुनिया को डरा रही हैं बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां, अगर सच हुईं तो मचेगी तबाही

Mon, 18 Sep 2023 03:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Predictions Of Baba Vanga - फोटो : Twitter
Predictions Of Baba Vanga: बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Venga) उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। पूरी दुनिया में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा होती रहती है। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 

बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियों के सच होने से उनकी बातों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियों से लोग डरते हैं। भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था जो बुल्गारिया की एक महिला फकीर थीं। 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त 1996 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। अब साल 2023 के लिए की गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां लोगों को डरा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Predictions Of Baba Vanga - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
बाबा वेंगा ने साल 2023 में परमाणु तबाही की भविष्यवाणी की थी, जो लोगों को डरा रही है। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। माना जाता है कि बाबा वेंगा के भविष्य को लेकर लगाए गए अनुमान सच साबित होते हैं। इनमें उनकी कई भविष्यवाणियां डराने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Predictions Of Baba Vanga - फोटो : Twitter @jitende37309837
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में धरती अपनी कक्षा बदलेगी। पूरी दुनिया को इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है। दुनिया के इंसानों को कितना नुकसान होगा, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। 


 

4 of 6
Predictions Of Baba Vanga - फोटो : iStock
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के मुताबिक, इस साल धरती पर सौर तूफान आने का भी खतरा है। यह तूफान विनाश की वजह बन सकता है। सौर तूफान का अर्थ है कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का विस्फोट होगा, जिससे कई तरह के खतरनाक रेडिएशन धरती पर पड़ेंगे। यह रेडिएशन घातक साबित हो सकते हैं। 

Viral News: एक हाथ से छिल पाएंगे केला, सूई में पिरो सकेंगे धागा, यह नई तकनीक बदल देगी इंसान का जीवन
विज्ञापन

5 of 6
Predictions Of Baba Vanga - फोटो : Pixabay
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। दुनिया के ज्यादातर देश दो खेमों में बंट जाएंगे और युद्ध छेड़ेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच बीते एक साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। राहत की बात है कि दूसरे देश अभी तक इस लड़ाई में नहीं कूदे हैं। 

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद पर क्यों लगा था झटका? जानिए क्या है महारहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Predictions Of Baba Vanga - फोटो : Twitter@BXarpet
बाबा वेंगा ने साल 2023 में दुनिया के कई देशों भयानक बाढ़ और तूफान आने की भविष्यवाणी भी की थी। भारत समेत कई देशों में इस साल बाढ़ और तूफान ने तबाही मचाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें