फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: केजरीवाल-भगवंत मान का रायपुर दौरा, चीन के खिलाफ एकजुट हुए यूएस-जापान और दक्षिण कोरिया

Sat, 19 Aug 2023 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वहीं, अमेरिका में आयोजित त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जो बाइडन, दक्षिण कोरिया और जापान के नेता शामिल हुए। इसके अलावा, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा मानसून सीजन पिछले 11 दिनों से लगातार ठहराव पर है। यह और अधिक सूखे दिनों का संकेत दे रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
सीएम केजरीवाल, भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केजरीवाल और भगवंत मान आज रायपुर के चुनावी दौरे पर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर डेढ़ बजे आप के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए चुनावी मंत्र देंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़वासियों के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
चीन बनाम अमेरिका। - फोटो : अमर उजाला

यूएस-जापान-द. कोरिया रक्षा संबंध मजबूत करने पर सहमत
अमेरिका में आयोजित त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जो बाइडन, दक्षिण कोरिया और जापान के नेता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आर्थिक और रक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और उत्तर कोरिया के बढ़ते आक्रमक व्यवहार पर चिंता जाहिर की। तीनों देशों ने संयुक्त बयान में चीन और उत्तर कोरिया की आलोचना की। इसके अलावा तीनों देशों ने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
monsoon - फोटो : Social Media

सूखे का संकेत है मानसून का लंबा ठहराव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा मानसून सीजन पिछले 11 दिनों से लगातार ठहराव पर है। यह और अधिक सूखे दिनों का संकेत दे रहा है। ग्यारह दिनों तक बारिश न होना अच्छा संकेत नहीं है। अल नीनो का प्रभाव जो अभी चरम पर है, मौजूदा ठहराव की स्थिति में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Rajen Gohain

असम में परिसीमन को लेकर विवाद बढ़ा
असम में परिसीमन की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। नगांव संसदीय क्षेत्र के परिसीमन से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन गोहेन ने शुक्रवार को असम असम खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें, परिसीमन के बाद नगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुछ हिस्सों को नवगठित काजीरंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
संसद भवन - फोटो : सोशल मीडिया

अपराध कानून संबंधी विधेयकों को संसदीय समिति के पास भेजा गया
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और साक्ष्य अधिनियम (ईए) का स्थान लेने के लिए लाए गए तीन विधेयकों को परीक्षण के लिए गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति के पास भेज दिया है। सभापति ने समिति से तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
british nurse - फोटो : ANI

दूध पिलाकर सात नवजातों की जान लेने वाली नर्स दोषी करार
उत्तरी इंग्लैंड के एक अस्पताल में सात नवजातों की हत्या करने वाली नर्स के खिलाफ मुकदमे में भारतीय मूल के व्यक्ति ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय मूल के व्यक्ति पेशे से एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जिनका जन्म ब्रिटेन में ही हुआ है। उन्होंने अदालत में नर्स को दोषी ठहराने में मदद की। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भाजपा की चुनावी तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार की 30 सीटों पर लड़ेगी चुनाव भाजपा
मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने बिहार में सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है। इस फार्मूले के मुताबिक भाजपा राज्य की 40 में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने लोजपा के दोनों धड़ों के लिए पहले की तरह छह सीटें छोड़ी हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को एक सीट देने का मन बनाया है। शेष एक सीट विशेष रणनीति के तहत खाली रखी गई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
बलिया बलिदान दिवस पर हर साल होता है आयोजन - फोटो : अमर उजाला

आज के ही दिन 1942 में आजाद हो गया था बलिया
देश की आजादी से पांच साल पहले ही बलिया के लोगों  ने 19 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत की जंजीर तोड़कर खुद को स्वतंत्र घोषित कर लिया था। खुद की शासन व्यवस्था भी लागू कर स्वतंत्र बलिया प्रजातंत्र नाम रखा और मुख्यालय हनुमानगंज कोठी में खुला। चित्तू पांडेय ने 22 अगस्त 1942 तक यहां की सरकार भी चलाई। 23 अगस्त की रात अंग्रेजों ने दोबारा यहां कब्जा कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो

एआई टूल से पकड़े गए ईपीएफओ परीक्षा देने आए तीन मुन्ना भाई
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नोएडा, कोलकाता और रुड़की में ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा सहायक परीक्षा में बैठने आए तीन मुन्ना भाई को एआई टूल के माध्यम से पकड़ा है। यह परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

एक्स जल्द हटाएगा ब्लॉक फीचर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को लेकर एलन मस्क आए दिन विवादों में रहते हैं। एक्स के सीईओ ने अब एक नया एलान किया है। मस्क ने शुक्रवार को अपने व्यापारिक योजना की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा कि एक्स से ब्लॉकिंग सुविधा को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। एक्स प्रमुख मस्क ने शुक्रवार को अपने एक प्रशंसक द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को छोड़कर ब्लॉक की सुविधा को जल्द हटाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें