प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रामलला की चांदी की मूर्ति को राममंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया है। पहले रामलला की अचल मूर्ति को राम जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराने की योजना था, लेकिन मूर्ति का वजन अधिक होने व सुरक्षा कारणों से इस योजना को निरस्त कर दिया गया। वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज असम में प्रवेश करेगी। ऐसे ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करने वाले हैं। वह लाइव संवाद के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ेंगे। पीएम मोदी के संबोधन को लाभार्थियों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ सुनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
गर्भगृह की चौखट पर रामलला
- फोटो : अमर उजाला
रामलला की रजत प्रतिमा ने जन्मभूमि परिसर में किया भ्रमण
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रामलला की चांदी की मूर्ति को राममंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया है। पहले रामलला की अचल मूर्ति को राम जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराने की योजना था, लेकिन मूर्ति का वजन अधिक होने व सुरक्षा कारणों से इस योजना को निरस्त कर दिया गया। परिसर भ्रमण की रस्म रामलला की छोटी रजत प्रतिमा को लेकर पूरी कराई गई। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी
- फोटो : social media
आज असम में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज असम में प्रवेश करेगी। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पर खास फोकस है। असम में यात्रा आठ दिनों तक चलेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
ईडी के समक्ष केजरीवाल आज पेश होंगे या नहीं अभी अस्पष्ट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कथित शराब घाेटाले में ईडी के समक्ष पेश होेने के संबंध में संकेत नहीं दिए। इस मामले में उन्होंने बुधवार को एक कार्यक्रम में मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि वह कानूनी राय ले रहे हैं और राय के अनुसार वह अगला कदम उठाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
हूती विद्रोहियों के हमले का अमेरिका ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अमेरिका की यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार रात अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। इससे पहले, समूह ने अमेरिका की एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमला किया था, जिसका अमेरिका ने जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
महुआ मोइत्रा
- फोटो : PTI
पूर्व सासंद मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें
संसद में रिश्वत ले कर सवाल पूछने में दोषी करार दिए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता गंवाने वाली तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा से जबरन सरकारी बंगला खाली कराया जाएगा। बंगला खाली करने के लिए अब तक तीन बार नोटिस जारी कर चुके संपदा निदेशालय ने उन्हें तत्काल सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
ज्ञानवापी
- फोटो : अमर उजाला
अदालत ने जिलाधिकारी को व्यासजी के तहखाने का रिसीवर नियुक्त किया
जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में दिए जाने का आदेश दिया है। अदालत ने जिलाधिकारी को रिसीवर नियुक्त करते हुए कहा कि विवादित आराजी नंबर 9130 के दक्षिणी छोर स्थित व्यास जी के तहखाने की उचित देखरेख जरूरी है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
- फोटो : ANI
पाकिस्तान में हमले पर भारत
पाकिस्तान में आतंकवादियों को शरण मिलने के भारत के दावे को पुष्ट करते हुए ईरान ने बलूचिस्तान पर आतंकी संगठन जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इससे दो प्रमुख इस्लामी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने इस मामले में सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरान को आत्मरक्षा में यह कदम उठाने का अधिकार है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बिश्नोई की फिरकी में फंसा अफगानिस्तान
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान को हराकर रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगान टीम को सुपर ओवर में हरा दिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। पढ़ें पूरी खबर