सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को चार पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को बजट पेश करेंगे। वहीं बिहार के भागलपुर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। भागलपुर के लोदीपुर में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कथित रूप से पथराव हो गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
आज से भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक
भारत मंडपम में शनिवार से होने जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के जरिये भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक का तानाबाना बुनेगी। बैठक के समापन के दिन पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी के 11,500 कार्यकर्ताओं को 370 सीटें जीतने का मंत्र देंगे। इसके अलावा पीएम शनिवार को भी चर्चा में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में सीएम सुक्खू आज पेश करेंगे बजट
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को बजट पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट ठीक लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया जा रहा है तो स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री इसमें सभी वर्गों को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। यह बजट करमुक्त हो सकता है, मगर इसमें प्रदेश की आमदनी बढ़ाने के प्रयास नजर आ सकते हैं। सीएम बजट में एक दर्जन नई योजनाओं को शामिल कर सकते हैं। कृषि, बागवानी, सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर केंद्रित करते हुए इस बार भी सीएम ग्रीन बजट पेश कर सकते हैं। सीएम सुबह 11 बजे बजट अनुमानों को प्रस्तुत करना शुरू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
दरभंगा में हिंसा।
- फोटो : Twitter
भागलपुर में दो समुदायों में झड़प
बिहार के भागलपुर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। भागलपुर के लोदीपुर में शुक्रवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कथित रूप से पथराव हो गया। हालांकि, पुलिस ने समय रहते हालात को काबू में कर लिया। भागलपुर एसपी राज का कहना है कि लोदीपुर थाना के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। हालात को काबू में करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
दिल्ली विधानसभा में बोलते सीएम केजरीवाल
- फोटो : ANI
केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा
आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया। केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से
सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को चार पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रदेश पुलिस ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किया है। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ एसटीएफ समेत खुफिया एजेंसियों को नकल माफिया और सॉल्वर गैंग को पकड़ने के लिए सक्रिय रखा गया है। परीक्षा सभी 75 जिलों के 2385 सेंटर पर आयोजित की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
तीसरे टेस्ट से अचानक बाहर हुए रविचंद्रन अश्विन
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से रविचंद्रन अश्विन बाहर हो गए हैं। निजी कारणों के चलते उन्होंने राजकोट में जारी मुकाबले से अपना नाम वापस लिया है। वह अब इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। अश्विन ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे किए। उन्होंने जैक क्रॉली का विकेट चटकाया। इसी के साथ वह अनिल कुंबले के बाद सर्वाधिक टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। पढ़ें पूरी खबर
नाराज JMM विधायक की दो टूक- नहीं सहेंगे अपमान
झारखंड में चंपई सोरेन सरकार का शुक्रवार को मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान कई मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक बैद्यनाथ राम को कथित तौर पर अंतिम समय में मंत्रियों सूची से हटा दिया गया। इसपर उन्होंने अब मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर आगामी विधानसभा चुनाव में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
Jyotipriya Malik
- फोटो : सोशल मीडिया
मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक पर गिरी गाज
राशन वितरण घोटाले में जेल में बंद पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिया मलिक को राज्य सरकार ने पद से हटा दिया है। ज्योतिप्रिया मलिक राज्य की ममता बनर्जी सरकार में वन मंत्री थे। राज्य सरकार ने यह जिम्मेदारी अब बीरबाहा हंसदा को सौंप दी है। हांसदा वन एवं स्वयं सहायता-स्वरोजगार समूह (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल)
- फोटो : ANI
इमरान खान ने छोड़ी प्रधानमंत्री पद की आस
पाकिस्तान में सत्ता के लिए खींचतान जारी है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने बड़ा एलान किया है। पार्टी ने एलान किया है कि उन्होंने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है। बता दें, मतदान के बाद से इमरान दावा कर रहे थे जनता ने उन्हें बहुमत दिया है। उनके पास ही नेशनल असेंबली में बहुमत है। वे ही केंद्र में सरकार बनाएंगे। पीटीआई ने तो एक दिन पहले पीटीआई के प्रधानमंत्री उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई झड़प में 17 आरोपी गिरफ्तार
असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। असम पुलिस प्रमुख का कहना है कि पुलिस ने अब तक हिंसा में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, झड़प में सात लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, पूरा मामला गुरुवार देर रात का है। जब दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे। पढ़ें पूरी खबर