अमेरिकी संसद भवन
- फोटो : TWITTER/CHRISTAL HAYES
अमेरिकी हाउस ने क्वाड बिल को दी मंजूरी
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने क्वाड बिल को मंजूरी दे दी है। यह बिल बाइडन प्रशासन को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ाने के लिए एक क्वाड अंतर-संसदीय कार्य समूह स्थापित करने का निर्देश देता है। प्रतिनिधि सभा में इस बिल के पक्ष में 379 वोट पड़े, जबकि 39 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। क्वाड बिल में कहा गया है कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच संयुक्त सहयोग को मजबूत किया जाना चाहिए। यह अमेरिका विदेश विभाग को निर्देश देता है कि वह बिल के अधिनियम बनने के 180 दिनों के भीतर क्वाड समूह के साथ जुड़ाव और सहयोग बढ़ाने की रणनीति संसद के समक्ष पेश करे और 60 दिनों के भीतर जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ बातचीत में शामिल हो। पढ़ें पूरी खबर