Alien News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन है? इस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। सालों से वैज्ञानिक एलियन की तलाश कर रहे हैं। हो सकता है धरती के लोगों की तरह दूसरे ग्रह के लोग भी इंसानों की खोज में लगे हों। क्या पता वह कभी धरती पर पहुंच जाएं और जांच करने लगें, लेकिन यह जांच आसान नहीं होगी। कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर धरती पर एलियंस आते हैं, तो उन्हें दो बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के मटीरियल साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर स्कॉट मैककॉर्मैक ने हाल ही में पॉपुलर मेकैनिक्स से बात की। उन्होंने इस बातचीत में कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि करोड़ों साल में धरती पर कभी न कभी दूसरे ग्रह के जीव आए होंगे, लेकिन ऐसा हुआ होगा, तो आगे भी कभी होगा। अगर धरती पर दूसरे ग्रह के जीव आते हैं, तो उन्हें दो बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।