मुबंई के कई इलाकों में बारिश और धूल भरे तेज आंधी-तूफान से घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोतवाल से अनुमति मिलने के बाद काशी से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का 72 की उम्र में निधन हो गया। उधर, आईपीएल में गुजरात प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
मुंबई में बारिश और तूफान
- फोटो : अमर उजाला
Mumbai Storm: होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई
आंधी-तूफान की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, 43 घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 31 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव: काशी के कोतवाल से अनुमति लेकर आज नामांकन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नामांकन करेंगे। वह वाराणसी से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। तीसरी बार नामांकन भी करेंगे। वे गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में 11 बजे के बाद नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के पहले प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पीएम दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को नमन कर पूजन सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Amar Ujala Digital
भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का निधन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन हो गया। वे कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, सुशील मोदी का पार्थिव शरीर कल पटना लाया जाएगा। इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पिछले महीने ही राजनीति से संन्यास लिया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
LS Polls: झारखंड में पीएम मोदी तो बंगाल में गरजेंगे अमित शाह
भाजपा की तरफ से जारी पीएम मोदी के कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे वह झारखंड के कोडरमा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। वह दो लोकसभा सीटों पर रैलियां कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। शाह की पहली जनसभा बनगांव रेलवे स्कूल ग्राउंड में दोपहर ढाई बजे होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
GT vs KKR: गुजरात प्लेऑफ की रेस से बाहर
आईपीएल 2024 का 63वां मैच अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है। बारिश ने गुजरात टाइटंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। गुजरात आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स भी बाहर हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार देर रात एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकाला। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
LS Polls - फोटो : Amar Ujala
- फोटो : अमर उजाला
LS Polls: चौथे चरण में भी कम मतदान, अंतिम आंकड़ों में 2019 के मुकाबले कितना रहेगा अंतर?
लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया का चौथा चरण आज पूरा हो गया। इसके साथ ही कुल 378 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। वहीं, गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में देश के 9 राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर अब तक आए अपडेट के हिसाब से 67.71 फीसदी मतदान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
वेदांत पटेल।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
'प्रतिबंध लग सकते हैं...', भारत-ईरान चाबहार बंदरगाह पर बातचीत से भड़का अमेरिका
भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह को लेकर सोमवार को दस साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके कुछ ही घंटों के बाद अमेरिका ने चेतावनी दी कि कोई भी तेहरान के साथ व्यापारिक सौदे करने का विचार बना रहा है, तो उसे संभावित प्रतिबंधों के जोखिम के बारे में पता होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
ऑस्ट्रेलिया और चीन के राष्ट्रीय ध्वज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
ऑस्ट्रेलिया: पूर्व अंडरकवर एजेंट ने चीन की जासूसी की रणनीति का किया खुलासा
ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एक पूर्व चीनी जासूस ने बीजिंग की रणनीति का बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सरकार कैसे भारत, थाईलैंड, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में रह रहे असंतुष्टों का पता लगाती है और उनका अपहरण करती है। वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) ने अपनी खबर में यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 159 दागी, 227 करोड़पति
देश में इस वक्त चुनाव की सरगर्मी है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। तीन चरणों के लिए मतदान हो चुका है जबकि चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। पांचवें चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। पढ़ें पूरी खबर