फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: धूल भरी आंधी ने मुंबई के घाटकोपर में मचाई तबाही, 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरा; देखें हादसे की तस्वीरें

Tue, 14 May 2024 02:16 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Mumbai: धूल भरी आंधी ने मुंबई के घाटकोपर में मचाई तबाही, 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरा; देखें हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 6
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI
मुंबई में सोमवार को इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली। इस आंधी-तूफान की वजह से घाटकोपर इलाके में तबाही मच गई। घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग उखड़ गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI
घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। उधर मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोका गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि तूफान के दौरान 15 उड़ानों में बदलाव किया गया। इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

3 of 6
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI
मुंबई पुलिस ने होर्डिंग गिरने के बाद ईगो मीडिया के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 338 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पंतनगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। 

4 of 6
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI
सेंट्रल रेलवे के अधिकारी स्वप्निल नीला का कहना है कि जिस जमीन पर होर्डिंग लगाई गई थी, वह जमीन सेंट्रल रेलवे की नहीं बल्कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की है।
विज्ञापन

5 of 6
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने से हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर वह बेहद दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें